खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के नक्सल प्रभावित इलाकाें के दो आदिवासी बेटियां मोनिका कुमेटी और गीतिका उसेंडी का चयन अंडर-15 महिला क्रिकेट राज्य स्तरीय स्किल और ट्रेनिंग कैम्प के लिए हुआ है। यह कैम्प वर्तमान में राजधानी रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस ट्रेनिंग कैम्प के उपरांत चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ राज्य अंडर-15 महिला टीम के लिए अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा। खास बात यह है कि मोनिका कुमेटी इससे पहले पिछले वर्ष भी छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-15 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उनका लगातार चयन यह दर्शाता है कि वह न केवल प्रतिभाशाली हैं, बल्कि मैदान पर मेहनत और अनुशासन के साथ प्रदर्शन भी कर रही हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग, नारायणपुर और जिला क्रिकेट संघ ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विभाग ने यह भी कहा कि मोनिका और गीतिका की सफलता से जिले की अन्य बेटियों को भी क्रिकेट में भागीदारी के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
जहां एक ओर बस्तर को अक्सर संघर्ष, नक्सलवाद और पिछड़ेपन से जोड़ा जाता रहा है, वहीं अब अबुझमाड़ जैसे सुदूर क्षेत्रों की बेटियां खेल जैसे क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। यह बदलाव बताता है कि नारायणपुर जैसे आदिवासी बहुल जिले में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो बस उचित मार्गदर्शन और अवसर की।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


