खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली है। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति और सास ससुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को शादी के दहेज में एक कार और घर का सामान मिला था। लेकिन आरोपी और 10 लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे। यह पूरा मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है।
तिल्दा थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी ने बताया कि उषा कहरा की शादी दो साल पहले सामाजिक रीति रिवाज से प्रमोद कुमार कमलेश के साथ हुई थी। प्रमोद एक निजी फैक्ट्री में सब इंजीनियर के पद पर हैं। शादी में उषा के मायके वालों ने एक कार समेत अन्य सामान दहेज में दिए थे। शुरुआत में तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन बाद में नवविवाहिता के पति और सास-ससुर ने दहेज के लिए परेशान करना चालू कर दिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी परिवार अपना कर्ज चुकाने के लिए महिला को मायके से पैसे लाने का दबाव बना रहे थे। वे 10 लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे। इस बात से उषा लगातार परेशान थी। उसे मानसिक रूप से टार्चर किया जा रहा था। जिसके बाद उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
इस घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने तिल्दा थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ और जांच पड़ताल की। जिसके बाद ससुराल वालों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने अमोदा गांव मूलनिवासी जिला जांजगीर चाम्पा के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी –
1- प्रमोद कुमार कमलेश पिता जवाहर लाल कमलेश उम्र 31 साल
2- श्रीमती बहरतीन बाई पति जवाहर लाल कमलेश उम्र 58 साल
3- जवाहर लाल पिता स्व0 कांशीराम कमलेश उम्र 65 साल
Trending
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू


