खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में गुरुवार को 29 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को एक भावभीनी विदाई समारोह में सम्मानित किया गया। कलेक्टर हरिस एस ने स्वयं उपस्थित होकर इन सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) प्रदान कर उनके बहुमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में आयोजित समारोह में कलेक्टर हरिस एस ने अपने संबोधन में कहा कि इन कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ वर्षों तक शासकीय सेवाओं में अपना योगदान दिया है, इन सभी ने जिले के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की। इस दौरान सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों ने भी अपनी सेवाओं और अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक कोष-लेखा एवं पेंशन कमलेश रायस्त, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी संजय सोनवानी सहित उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त साथियों को शुभकामनाएं दीं। यह विदाई समारोह न केवल उनके सेवाकाल के सम्मान का प्रतीक था, बल्कि भविष्य के लिए एक प्रेरणा भी थी कि कड़ी मेहनत और ईमानदारी से किया गया कार्य सदैव सराहा जाता है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


