खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ में सुकमा जिले के घुर नक्सल प्रभावित गोलाकोंडा कैंप में 4जी का मोबाइल टावर स्थापित हाेने से आस-पास के गांव के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। पिछले डेढ़ वर्ष में यहां तैनात फोर्स की सुरक्षा में नक्सलगढ़ में कुल 31 माेबाईल टावर लगाए गए हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गोलाकोंडा कैंप में 4जी का मोबाइल टावर लगने से अब एक दूसरे से संपर्क होगा।
दरअसल ‘नियद नेल्ला नार’ योजना के तहत बेहतर इंटरनेट सुविधा के लिए गांवों में मोबाइल टावर लगाए जा रहे हैं। मोबाइल कनेक्टीविटी शुरू होने से गोलाकोंडा, गुंडेम, ओईगुड़ेम, भट्टीगुड़ेम, मड़कामीपारा, तुमीरपारा, रेंगापारा समेत आस-पास के अन्य गांव के ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चे और अन्य परिक्षा की तैयारी करने वाले छात्र भी ऑनलाइन पढ़ाई कर पाएंगे। इंटरनेट के माध्यम से देश-विदेशों की खबरों से जुड़ पाएंगे।
बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकाें में नक्सली ज्यादातर मोबाइल टावरों को अपना निशाना बनाते हैं, पहले भी माेबाईल टावराें पर आगजनी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। यही वजह है कि बस्तर में अब जहां-जहां सुरक्षाबलों के कैंप खुलते जा रहे हैं, वहां ज्यादातर मोबाइल टावर सुरक्षाबलों के कैंप में लगाए जा रहे हैं। ताकि इसकी सुरक्षा हो सके और नक्सली कोई नुकसान न पहुंचा सके।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


