खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के भोपालपटनम विकासखंड के अर्जुनल्ली गांव में चिंतावागु नाले से एक अजीबो-गरीब मछली मिला जिसका सक्शन नुमा मुंह और बाघ जैसी धारियों वाली इस मछली की पहचान ‘प्लेको फिश’ के रूप में हुई है, जो मूलत: दक्षिण अमेरिका में पाई जाती है। ग्रामीण विशेष कोरम, दिलीप यालम, यालम धर्मेया, गणेश जव्वा और वीरेंद्र गोटे ने बताया कि जब नाले में मछली पकड़ने के लिए जाल बिछाया उस दाैरान यह विदेशी मछली जाल में फंस गई। पहले तो गांव वालों ने इसे किसी असामान्य स्थानीय प्रजाति का हिस्सा माना लेकिन इसकी बनावट और कठोर त्वचा को देख हैरान रह गए। इस मछली की तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। हालांकि इसका अनोखा रूप लोगों को आकर्षित कर रहा है।
क्या है ‘प्लेको फिश’?
प्लेको फिश काे आमतौर पर एक्वेरियम में काई और गंदगी साफ करने के लिए रखा जाता है । इसके निचले हिस्से में सक्शन माउथ होता है। जिससे यह चट्टानों और सतहों से चिपककर भोजन ग्रहण करती है। इसकी त्वचा अत्यंत कठोर होती है, जिससे इसे मारना या पकड़ना आसान नहीं होता। मछली के जानकाराें के अनुसार प्लेको फिश एक आक्रामक प्रजाति की मछली है। यह देशी मछलियों के अंडे और उनके भोजन को खत्म कर देती है। जिससे स्थानीय जैव-विविधता पर खतरा मंडराता है। साथ ही इसके लिए प्राकृतिक शिकारी बहुत कम हैं । जिससे यह तेजी से फैलती है और जल-स्रोतों का संतुलन काे बिगाड़ती है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


