नई दिल्ली। सिनेमाघरों पर इन दिनों सैयारा की आंधी देखने को मिल रही है। इस फिल्म को लेकर इतना क्रेज है कि लोग एक बार तो इसे देखने जरुर जा रहे हैं। सैयारा की कहानी से ज्यादा लोगों को अहान पांडे और अनीत पड्डा की एक्टिंग पसंद आ रही है। सैयारा की आंधी की वजह से कई बड़ी फिल्मों को पोस्टपोन तक कर दिया गया था। मगर इसी बीच एक एनिमेटिड फिल्म महावतार नरसिम्हा आई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।
महावतार नरसिम्हा को रिलीज हुए चार दिन ही हुए हैं और ये फिल्म शानदार कमाई कर रही है। फिल्म का कोई प्रमोशन भी नहीं किया था। लोगों को इस फिल्म के बारे में पता भी नहीं था। मगर अब जो भी इस फिल्म को देख रहा है वो इसकी तारीफ करे बिना नहीं रुक रहा है जिसकी वजह से ये बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है।
महावतार नरसिम्हा ने चार दिन में की इतनी कमाई
महावतार नरसिम्हा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक चार दिन में इस फिल्म ने 22 करोड़ की कमाई कर ली है। पहले दिन इस फिल्म ने 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। उसके बाद से कमाई बढ़ती जा रही है। वीकडे में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। दूसरे दिन फिल्म ने 4.6 करोड़, तीसरे दिन 9.5 करोड़ और चौथे दिन 6.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगू, हिंदी और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई है। सबसे ज्यादा लोग इसे हिंदी भाषा में देख रहे हैं।
इतने करोड़ है बजट
रिपोर्ट्स की माने तो महावतार नरसिम्हा का बजट बहुत ही ज्यादा कम है। ये फिल्म 4 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है। ये फिल्म अपने बजट का 5 गुना से ज्यादा कमाई तक कर चुकी है। हर कोई इसकी तारीफ करते नहीं रुक रहा है। इतना ही नहीं कई जगह तो लोग फिल्म देखने के लिए ऑडिटोरियम के बाहर ही चप्पल उतारकर जा रहे हैं।
Trending
- देवमाता अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद भारी हंगामा, परिजनों ने नेशनल हाईवे पर शव रखकर लगाया चक्काजाम
- खैरागढ़ के जंगलों में खौफनाक मंजर; पानी में जहर की आशंका, मोर और सिवेट समेत दर्जनों वन्यजीवों की रहस्यमयी मौत
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- सुशासन तिहार 2026: जन समस्या निवारण शिविरों से मिल रहा त्वरित समाधान, जशपुर में 80 पेंशन आवेदन स्वीकृत, दिव्यांग को मिली ट्राई-सायकिल
- सुशासन तिहार 2026 : सरबकोम्बो और अमडीहा में 27 मई को लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर’
- अधिकारियों को गाली देकर जनता को बहला रहे मंत्री, जनता को रिज़ल्ट चाहिए, रील नहीं- भूपेश बघेल
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं


