नई दिल्ली। अहान पांडे और अनीत पड्डा ने सैयारा के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया। डेब्यू के साथ ही वो छाए गए हैं। फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है। 9 दिनों में ही फिल्म 200 करोड़ क्लब में पहुंच गई है। जहां तक पहुंचने में बड़े-बड़े स्टार्स की हालत खराब हो जाती है। आइए जानते हैं सैयारा का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या रहा है।
Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे शनिवार यानी नौवें दिन 26.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म के नौवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियल नहीं हैं। पर अगर फिल्म दूसरे शनिवार को 26.5 करोड़ की कमाई करती है तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 217.25 करोड़ हो जाएगा।
200 करोड़ क्लब में सैयारा की एंट्री
साथ ही फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में भी एंट्री ले ली है। फिल्म साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है। छावा पहले नंबर पर है और दूसरे नंबर पर सैयारा आ गई है।
सैयारा ने बनाया ये रिकॉर्ड
बता दें कि छावा ने 615.39 करोड़ की कमाई की थी। वहीं छावा 217 करोड़ कमा चुकी है। तीसरे नंबर पर हाउसफुल 5 है। हाउसफुल 5 ने 198.41 करोड़ का कलेक्शन किया था। तीसरे नंबर पर रेड 2 है। रेड 2 का कलेक्शन 179.30 करोड़ था। वहीं चौथे नंबर पर 165.39 करोड़ के कलेक्शन के साथ सितारे जमीन पर है।
ऐसा रहा है सैयारा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बता दें कि सैयारा ने 21.5 करोड़ के साथ रिकॉर्ड ब्रेक ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 26 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिल्म ने 35.75 करोड़ की कमाई की। चौथे दिन फिल्म ने 24 करोड़ कमाए। पांचवे दिन फिल्म ने 25 करोड़ का बिजनेस किया। छठे दिन फिल्म ने 21 करोड़ और सातवें दिन 19 करोड़ का कलेक्शन किया।
फिल्म ने पहले हफ्ते में 172.75 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं आठवें दिन फिल्म ने 18 करोड़ कमाए थे।
Trending
- देवमाता अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद भारी हंगामा, परिजनों ने नेशनल हाईवे पर शव रखकर लगाया चक्काजाम
- खैरागढ़ के जंगलों में खौफनाक मंजर; पानी में जहर की आशंका, मोर और सिवेट समेत दर्जनों वन्यजीवों की रहस्यमयी मौत
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- सुशासन तिहार 2026: जन समस्या निवारण शिविरों से मिल रहा त्वरित समाधान, जशपुर में 80 पेंशन आवेदन स्वीकृत, दिव्यांग को मिली ट्राई-सायकिल
- सुशासन तिहार 2026 : सरबकोम्बो और अमडीहा में 27 मई को लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर’
- अधिकारियों को गाली देकर जनता को बहला रहे मंत्री, जनता को रिज़ल्ट चाहिए, रील नहीं- भूपेश बघेल
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं


