खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के थाना बड़े डोंगर पुलिस ने नाबालिक पीड़िता को विवाह का झांसा देकर अनाचार के परिणाम स्वरूप पीड़िता छः माह की गर्भवती हाेने से आराेपी फरार हाे गया। नाबालिग़ पीड़िता थाना बड़े डोंगर आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि जनवरी 2025 से आरोपी द्वारा पीडिता को नाबालिक जानते हुए भी लगातार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना रहा था, जिससे पीडिता छः माह की गर्भवती हो गयी है।
मामला गंभीर प्रकृति का महिला संबंधी होने से वरिष्ठ अधिकारियाें के मार्गदर्शन में आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु टीमगठित कर आज गुरूवार काे आरोपी के गांव में दबिश देकर आरोपी अमल साय नेताम पिता बुधसन नेताम उम्र 22 वर्ष साकिन मोहपाल काे गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछ-ताछ किया गया जो जनवरी माह 2025 में पीड़िता के गांव में शादी कार्यकम हो रहा था, वहीं से अपने घर मोहपाल में लाकर नाबालिक पीड़िता के साथ अनाचार करना स्वीकार किया है।
कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी भुनेश्वर नाग, सहायक उपनिरी० शिवप्रसाद ठाकुर प्र.आर.श्रवण कुमार मण्डावी, राजेन्द्र कुजूर आर०कमलेश मरकाम, सुकमन नेताम, बुधमन नेताम, राजेन्द्र नेताम, फागेन्द्र मरकाम, हीरासिंग नेताम, यशवंत मरकाम म.आर. शिवन्ती नेताम का योगदान रहा।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


