खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में एक बार फिर नक्सलियों की बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने समय रहते नाकाम कर दिया। लखापाल के जंगलों के बीच नक्सलियों के छिपाकर रखे गए 10 किलो वजनी आईईडी बम को सीआरपीएफ 74वीं बटालियन की बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया।
मिली जानकारी अनुसार घटना सोमवार की है, जब 74वीं बटालियन की ई और एफ कंपनी के जवान सर्चिंग अभियान पर निकले थे। अभियान के दौरान लखापाल क्षेत्र में संदिग्ध हलचल के संकेत मिलने पर जवानों ने सतर्कता बरतते हुए इलाके की बारीकी से जांच की। इसी दौरान झाड़ियों के बीच छिपाकर रखा गया शक्तिशाली आईईडी बम मिला। सूचना मिलते ही बीडीएस टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षात्मक घेरे में बम को नियंत्रित विस्फोट से डियूज कर दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


