खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को जब से ईडी ने गिरफ्तार किया है। कांग्रेस राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साध रही है और विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस आर्थिक नाकाबंदी भी करने वाली है।
वहीं बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कवासी लखमा हो देवेंद्र यादव हो या उनके अन्य नेता जब वह जेल जाते हैं तो कांग्रेस पार्टी कोई विरोध नहीं करती लेकिन केवल एक परिवारवाद और एक व्यक्ति विशेष को लेकर भी आज नाकाबंदी कर रहे हैं। इससे उन्हें क्या हासिल होगा जो पार्टी केवल अपने नेता और उनके बेटे को लेकर चलती है वह देश और जनता का ध्यान कैसे रखेगी? आर्थिक नाकाबंदी उनका असफल होने वाला है और ईडी स्वतंत्र प्रणाली है उनका कोई समय नहीं रहता। विधानसभा सत्र के दौरान हुई कार्रवाई को कांग्रेस आपत्तिजनक मान रही है, केंद्रीय एजेंसी अपने हिसाब से कार्य करती है ना कि केंद्र के इशारों से ना कि राज्य सरकार के दबाव ने ये उन्हें समझना चाहिए।
Trending
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन


