खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र से पति और ससुराल पक्ष द्वारा महिला को एक सप्ताह तक बंधक बनाकर अमानवीय अत्याचार का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार, पति ने न सिर्फ बेरहमी से पीटा बल्कि गर्म लोहे जैसे चिमटे से शरीर को जलाया और गर्म पानी में चेहरा डुबाकर मारने की भी कोशिश की। शिकायत के बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी पति आकाश तिवारी वाड्रफनगर में चाणक्य अकैडमी संचालित करता है। पीड़ित पत्नी ने पुलिस को बताया कि आरोपी पति पूर्व में भी उस पर हमला कर चुका है और उसका एक अन्य महिला से अवैध संबंध भी है। इस बार की प्रताड़ना इतनी भयानक थी कि पीड़िता को मुंह में कपड़ा ठूंसकर गर्म पानी में चेहरा डुबोने जैसी कोशिश की गई, जिससे उसकी जान मुश्किल में पड़ गई।
पीड़िता ने किसी तरह अपनी जान बचाकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर त्रिकुंडा थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी आकाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सास-ससुर की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई है और संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता फिलहाल सुरक्षित है और उसका उपचार जारी है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का शुभारंभ
- कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मिट्टी के तालाब में समृद्धि की लहर, बिहान से जय कुमारी ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की राह
- तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
- सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
- छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान
- नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण


