नई दिल्ली। ‘सुपरमैन’ फ्रेंजाइजी की पहली फिल्म साल 1978 में आई थी। क्रिस्टोफर रीव स्टारर इस फिल्म से शुरू हुआ सुपरहीरो फिल्मों का ये सफर अब 47 साल पूर कर चुका है और 47वें साल में ‘सुपरमैन’ फिल्म फिर से रिलीज हुई। इस बार क्रिस्टोफर रीव की जगह डेविड कोरेन्सवेट सुपरमैन बनकर दिखे हैं।
कई मार्वल और डीसी की फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके जेम्स गन ने डीसी यूनिवर्स की नई शुरुआत करने वाली इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म ने इंडिया में और दुनियाभर में पहले ही दिन कमाई के नए कीर्तिमान रचे हैं।
इंडिया में भी इसे इतना पसंद किया जा रहा है कि कई नई-पुरानी इंडियन फिल्मों के थिएटर्स में मौजूद होने के बावजूद इस फिल्म को सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है।
‘सुपरमैन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ने सैक्निल्क के मुताबिक, इंडिया में पहले दिन 7 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। तो वहीं दूसरे दिन 10:25 बजे तक फिल्म ने 9।25 करोड़ रुपये कमाते हुए टोटल 16.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं। इसमें बदलाव हो सकता है।
‘सुपरमैन’ का बजट और वर्ल्डवाइड कलेक्शन
स्क्रीनरांट के मुताबिक, इस फिल्म की प्रोडक्शन कॉस्ट 363 मिलियन डॉलर यानी करीब 3113 करोड़ रुपये है। फिल्म के वर्ल्डवाइड ओपनिंग कलेक्शन की बात करें तो डेडलाइन के मुताबिक, फिल्म ने पहले ही दिन दुनियाभर में 55 मिलियन डॉलर कमा लिए हैं।
इसे इंडियन रुपयों में कन्वर्ट करें तो ये करीब 472 करोड़ रुपये के करीब पहुंचता है। यानी जहां ‘सितारे जमीन पर’ जैसी फिल्म 22 दिन में वर्ल्डवाइड 239.50 करोड़ रुपये ही कमा पाई है, वहीं ये फिल्म कुछ ही घंटों में 500 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है।
‘सुपरमैन’ ने F1 और ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ के दर्शक चुरा लिए
इस फिल्म ने पहले से थिएटर्स में बवाल मचा रही इन दोनों फिल्मों के दर्शक चुरा लिए हैं। इस फिल्म के इंडिया में रिलीज होने के बाद से स्कारलेट जोहानसन और ब्रैड पिट की फिल्मों को देखने वाले दर्शक घटे हैं। हालांकि, दोनों फिल्में इंडिया में 60 करोड़ रुपये के ऊपर कमाई कर चुकी हैं और अब भी ठीकठाक कलेक्शन कर ले रही हैं।
Trending
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता


