खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून का प्रभाव जारी है। वहीं कुछ क्षेत्रों में बारिश थमने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने आगामी 5 दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि में कमी आने की संभावना जताई है। वहीं सरगुजा जिलों में एक सप्ताह तक माध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे में बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और बस्तर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। सरगुजा संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम वर्षा हुई तथा एक स्थान पर भारी वर्षा हुई। दौरा कोचली में 8, शंकरगढ़ में 6, मनोरा, बलरामपुर, चलगली में 5-5 सेंटीमीटर बारिश हुई। कुसमी, राजनांदगांव, चांदो , कोटाडोल, जशपुरनगर, जनकपुर, भरतपुर में 4-4 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। सीपत, पाली, रामानुजनगर, मनेंद्रगढ़, पेंड्रा, बिहारपुर, कोरबा, रामचंद्रपुर, छुरा, हसौद, भैयाथान में 3-3 सेंटीमीटर वर्षा हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका अब सूरतगढ़, सीकर, ग्वालियर, सिद्धि, डाल्टनगंज, कोंटाई और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। उत्तरी हरियाणा से दक्षिण उत्तर प्रदेश होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक एक कम दबाव का क्षेत्र, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उसके आसपास, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इनके प्रभाव से प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
Trending
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन


