Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    November 20, 2026

    महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

    November 20, 2026

    सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
    • महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
    • सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
    • अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
    • चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
    • छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
    • बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
    • 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » जो रूट शतक के करीब, इंग्लैंड के चार विकेट पर 251 रन, पहले दिन जानिए क्या-क्या हुआ
    खेल

    जो रूट शतक के करीब, इंग्लैंड के चार विकेट पर 251 रन, पहले दिन जानिए क्या-क्या हुआ

    Khabar WorldBy Khabar WorldJuly 11, 2025No Comments7 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। रूट के नाबाद अर्धशतक से इंग्लैंड ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बृहस्पतिवार को चार विकेट पर 251 रन बनाए लेकिन भारत ने रन गति पर नियंत्रण बनाए रखकर मुकाबले को अपनी पकड़ से बाहर नहीं जाने दिया।
    अपने 37वें शतक से सिर्फ एक रन दूर रूट 191 गेंद में नौ चौकों की मदद से 99 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरे छोर पर कप्तान बेन स्टोक्स (102 गेंद में नाबाद 39) उनका साथ निभा रहे हैं। दोनों पांचवें विकेट के लिए अब तक 79 रन की साझेदारी कर चुके हैं। रूट ने इससे पहले ओली पोप (44) के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 109 रन जोड़े।
    भारतीय गेंदबाजों ने हालांकि दिन के खेल के दौरान रन गति पर नियंत्रण बनाए रखा और अपने अति आक्रामक ‘बैजबॉल’ रवैये के लिए मशहूर मेजबान टीम 83 ओवर में 3.02 रन प्रति ओवर की गति से ही रन बना सकी।
    भारत की ओर से नितीश कुमार रेड्डी (46 रन पर दो विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे जबकि जसप्रीत बुमराह (35 रन पर एक विकेट) और रविंद्र जडेजा (26 रन पर एक विकेट) ने एक-एक विकेट चटकाया।
    शुरुआती विकेट जल्दी गंवाने के बाद रूट और पोप (104 गेंद पर 44 रन) ने पारंपरिक टेस्ट मैच की बल्लेबाजी शैली अपनाई और तीसरे विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी की।
    जडेजा ने तीसरे सत्र की पहली ही गेंद पर पोप को पवेलियन भेजकर रूट के साथ उनकी शतकीय साझेदारी को तोड़ा। पोप ने विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल को कैच थमाया जो विकेटकीपर ऋषभ पंत की जगह जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
    भारत को दूसरे सत्र में झटका लगा जब पंत चोटिल हो गए। बुमराह की लेग साइड से बाहर की ओर जाती गेंद उनके बाएं हाथ की अंगुलियों पर लगी जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।
    रूट ने इससे पहले फाइन लेग क्षेत्र में चौका लगाकर 102 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।
    अच्छी फॉर्म में चल रहे हैरी ब्रूक (11) भी इसके बाद बुमराह की गेंद को विकेटों पर खेल गए जिससे इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 172 रन हो गया। बुमराह ने श्रृंखला में 200 से अधिक गेंद बाद विकेट हासिल किया।
    रूट और स्टोक्स ने इसके बाद पारी को संभाला। स्टोक्स ने आकाश दीप पर लगातार दो चौके मारे। दोनों ने सतर्क होकर बल्लेबाजी की और खराब गेंद को बाउंड्री के दर्शन कराए।
    इस बीच 81वें ओवर में उड़ने वाले कीड़ों के कारण कुछ समय के लिए खेल रोकना पड़ा। इससे पहले भारत ने उम्मीद के मुताबिक एकमात्र बदलाव करते हुए प्रसिद्ध कृष्णा की जगह बुमराह को एकादश में शामिल किया।
    स्टोक्स ने कोच ब्रैंडन मैकुलम के मार्गदर्शन में खेलते हुए घरेलू मैच में सिर्फ दूसरी बार पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
    बेन डकेट (40 गेंद पर 23 रन) और जैक क्रॉली (43 गेंद पर 18 रन) की सलामी जोड़ी ने पहले घंटे में 13 ओवर में बिना किसी नुकसान के 39 रन बनाकर इंग्लैंड को सतर्क शुरुआत दिलाई।
    मैदान की ढलान के कारण भारतीय गेंदबाजों को गेंदबाजी करते समय अभ्यस्त होने में कुछ समय लगा। कप्तान शुभमन गिल ने बुमराह और एजबेस्टन में मैच में 10 विकेट लेने वाले आकाश दीप को नई गेंद सौंपी।
    गिल ने पहले घंटे के बाद नर्सरी एंड से रेड्डी को गेंद थमाई और उन्होंने निराश नहीं किया। पहला विकेट भाग्य के सहारे मिला जब डकेट ने लेग साइड के बाहर की शॉर्ट गेंद पर पंत को कैच थमा दिया।
    पोप अगली ही गेंद पर आउट हो सकते थे लेकिन गिल गली में मुश्किल कैच लपकने में नाकाम रहे। ओवर की आखिरी गेंद पर क्रॉली का विकेट गिरा। रेड्डी की पिच होने के बाद बाहर की ओर सीम करती हुई गेंद क्रॉली के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई।
    हालांकि इस प्रतिष्ठित मैदान की क्षमता 30 हजार दर्शकों से कुछ अधिक है लेकिन ऐसा लग रहा था जैसे पूरा लंदन इस आयोजन स्थल की ओर उमड़ पड़ा हो। पास ही स्थित सेंट जोंस वुड ट्यूब स्टेशन से बड़ी संख्या में प्रशंसक यहां पहुंचे।
    इस बड़े मुकाबले के लिए भारत से भी प्रशंसक आए हैं। बेंगलुरु के एक परिवार ने मैदान के बाहर गैर अधिकृत लोगों से तीन टिकट 1200 पाउंड में खरीदे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी

    November 20, 2026

    वेलिंगटन: 70 पर 5 विकेट गंवाने के बाद न्यूजीलैंड की ऐतिहासिक वापसी, निकल्स-फिलिप्स की 173 रनों की अटूट साझेदारी ने पलटा मैच

    November 19, 2026

    भारत ने न्यूजीलैंड की जमीन पर रचा इतिहास: 7 साल बाद कीवी घर में फहराया तिरंगा, रोमांचक मुकाबले में गेंदबाजों ने पलटी हारी हुई बाजी

    November 15, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    By Khabar WorldNovember 20, 20261

    पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में…

    महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

    November 20, 2026

    सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम

    November 20, 2026

    अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त

    November 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    November 20, 2026

    महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

    November 20, 2026

    सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम

    November 20, 2026

    अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त

    November 20, 2026

    चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह

    November 20, 2026

    छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह

    November 20, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.