नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच कल यानी 10 जुलाई से खेला जाएगा। यह मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में होगा। भारतीय टीम ने इस मैदान पर कुल 19 मैच खेले हैं। लॉर्ड्स की पिच पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है। भारतीय टीम ने इस मैदान पर जितने मैच जीते नहीं हैं, उससे ज्यादा तो ड्रॉ कराए हैं।
लॉर्ड्स की पिच पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड
इस ऐतिहासिक मैदान पर भारतीय टीम कुछ खास नहीं कर पाई है। भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। भारतीय टीम ने इस मैदान पर कुल 19 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्हें 12 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं भारतीय टीम को सिर्फ 3 मैच में जीत मिली है। वहीं चार मुकाबले ड्रॉ हुए हैं। इस तीन जीत में से दो, पिछले तीन टूर पर आए हैं।
भारतीय टीम ने सबसे पहले 1986 में कपिल देव की कप्तानी में इस मैदान पर जीत हासिल की थी। इसके बाद दूसरी जीत हासिल करने के लिए भारतीय टीम को 28 सालों का इंतजार करना पड़ा था। टीम इंडिया ने इसके बाद साल 2014 में एमएस धोनी की कप्तानी में जीता था। इस मैदान पर तीसरी और आखिरी जीत विराट कोहली की कप्तानी में मिली थी। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को साल 2021 में बुरी तरह हराया था।
इस समय सीरीज 1-1 से है बराबर
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक सीरीज में दो मैच खेले जा चुके हैं। इंग्लैंड ने पहले मैच में भारतीय टीम को 5 विकेटों से मात दी थी। इंग्लैंड ने 371 रनों के बड़े लक्ष्य को चेज कर दिया था। इसके बाद दूसरे मैच में वापसी करते हुए भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 336 रनों के बड़े अंतर से पटकनी दी थी। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने 608 रनों का विशालकाय लक्ष्य रख दिया था। इंग्लैंड टीम इस लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 271 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। जिसके बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। लॉर्ड्स में दोनों टीमें चाहेंगी कि वो मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त बना लें।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


