खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 28 लाख 50 हजार के ईनामी 4 महिला नक्सली सहित 12 नक्सलियों ने आज बुधवार काे लोन वर्राटू अभियान के तहत दंतेवाड़ा एसपी गाैरव राॅय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। लोन वर्राटू (घर वापसी) अभियान के तहत दंतेवाड़ा जिले में अब तक कुल 1005 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, इनमें से 205 इनामी नक्सली भी शामिल है। जिला प्रशासन की तरफ से लगातार नक्सल मार्ग में भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 आत्मसमर्पित नक्सिलयों में 1. चंद्रना, गंगालूर (डीकेएसएम/पश्चिम बस्तर डिवीजन अध्यक्ष) ईनामी आठ लाख, 2. अमित उर्फ हिंगा बारसा, जगरगुंडा (डीकेएसएम कंपनी नंबर 10 सदस्य) ईनामी आठ लाख, 3. अरुणा (डीकेएसएम मेडिकल टीम सदस्य) ईनामी पांच लाख, 4.देवा कवासी (लाइन नंबर 32 कमांडर) ईनामी तीन लाख , 5.राजेश मड़काम (डीकेएसएम बीजापुर अध्यक्ष) ईनामी दो लाख , 6. पायके ओयाम (परिया कमेटी पार्टी सदस्य) ईनामी एक लाख, 7. कोसा सोढ़ी ईनमी(आरपीसी सदस्य) 50 हजार, 8. महेश लेकाम(आरपीसी सदस्य) ईनामी 50 हजार, 9. राजू करटाम (आरपीसी सदस्य) ईनामी 50 हजार, 10 हिड़मे कोवासी इन पर इनाम घोषित नहीं था, 11. जीबू उर्फ रोशन इन पर इनाम घोषित नहीं था, 12. अनिल लेकाम इन पर इनाम घोषित नहीं था।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


