नई दिल्ली। बाबूसन मोहंती स्टारर बोउ बुट्टू भूता ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी है। ये हाईएस्ट ग्रॉसिंग Odia फिल्म बन गई है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने धमाल मचा दिया है और ये 2025 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म बन गई है। फिल्म ने विक्की कौशल की छावा को मात दे दी है।
कोई मोई की रिपोर्ट के मुताबिक, बोउ बुट्टू भूता ने 25 दिनों में 15.10 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं फिल्म ने ग्रॉस 17.81 करोड़ कमाए हैं। इस फिल्म ने Odia सिनेमा में कई नए रिकॉर्ड सेट कर दिए हैं। ये 10 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म थी। अब 15 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बता दें कि इस फिल्म को जगदीश मिश्रा ने डायरेक्ट किया है।
छावा को पीछे छोड़ बनी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म
ये फिल्म 2-3 करोड़ के बजट में बनी है। मेकर्स ने 25 दिनों में 12-13 करोड़ का रिटर्न प्राप्त किया है। रिटर्न ऑन इंवेस्टमेंट 403.33% पर पहुंचता है। इस फिल्म को लेकर फैंस का क्रेज साफ दिख रहा है। इसी के साथ फिल्म ने छावा का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ये छावा को पीछे छोड़ते हुए 2025 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म बन गई है।
इससे पहले ये रिकॉर्ड विक्की कौशल की छावा के पास था। छावा 130 करोड़ के बजट में बनी थी और फिल्म ने 615 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म को बहुत पसंद किया गया था। फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज के रोल में नजर आए थे।
Trending
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- सुशासन तिहार 2026: जन समस्या निवारण शिविरों से मिल रहा त्वरित समाधान, जशपुर में 80 पेंशन आवेदन स्वीकृत, दिव्यांग को मिली ट्राई-सायकिल
- सुशासन तिहार 2026 : सरबकोम्बो और अमडीहा में 27 मई को लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर’
- अधिकारियों को गाली देकर जनता को बहला रहे मंत्री, जनता को रिज़ल्ट चाहिए, रील नहीं- भूपेश बघेल
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं
- राज्यपाल रमेन डेका ने की ‘पीएम-जनमन’ योजना समीक्षा
- ‘अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय


