खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। ‘रोजनामचा’ और ‘खबर छत्तीसगढ़’ जैसे वेब पोर्टल के आड़ में संचालित ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए होने वाली अवैध कमाई के लिए म्यूल खातों का उपयोग किया गया था। सुपेला पुलिस ने म्यूल खातों का उपयोग करने वाले फरार आरोपी गोविंदा चौहान को गिरफ्तार किया है, साथ ही अवैध कमाई के जरिए खरीदी गई कार को जब्त करने के साथ चल-अचल संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी धीरज महतो ने गोविंदा चौहान एवं रविकांत मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसे और मुकेश ताण्डी को लालच देकर उनका बैंक में खाता खुलवाकर अपना मोबाइल नंबर लिंक करवा दिया था। इन खातों का उपयोग आरोपियों द्वारा अवैध ऑनलाइन सट्टा से प्राप्त पैसों के लेन-देने के लिए किया जाता था। आरोपी अपने काले कारोबार को छिपाने के लिए ‘रोजनामचा’ एवं खबर छत्तीसगढ़ के नाम से वेब पोर्टल चलाते थे।
मामले में सुपेला पुलिस ने अपराध क्रमांक- 1026/24 धारा 318(4),319(2),61(2),111 बीएनएस दर्ज कर पहले ही आरोपी रविकांत मिश्रा को गिरफ्तार कर चुकी है। गत दिवस फरार आरोपी गोविंदा चौहान को गिरफ्तार करने में कामबायी हासिल की। आरोपी के द्वारा अवैध आय से अर्जित रकम से क्रय किया गया हुंडई वेरना कार CG 07 CQ 7205 कीमती 1800000 रुपये को जब्त किया गया है। साथ ही अवैध स्रोतों से अर्जित रकम से क्रय चल-अचल संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई भी की जा रही है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


