खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। ओडिशा के कोरापुट जिले के पास मल्लीगुड़ा और जराटी स्टेशनों के बीच 1 जुलाई को हुए भू-स्खलन से किरंदुल-विशाखापत्तनम रेल लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही स्थगित कर दिया गया है। 2 जुलाई से जगदलपुर से जाने वाली यात्री और मालगाड़ियां प्लेटफॉर्म पर खड़ी हैं। तीसरे दिन भी मलबा हटाने का काम जारी है, तीन दिनों से रेलवे के 300 से ज्यादा कर्मचारी मार्ग बहाल करने जुटे हुए हैं, लेकिन मार्ग बहाल नहीं हो पाया है। भू-स्खलन की वजह से किरंदुल और जगदलपुर से चलने वाली कुल 6 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इनमें 2 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि, 4 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेटेड की गई है। रेलवे से मिली जानकाारी के अनुसार आज शुक्रवार सुबह तक 60 से 70 प्रतिशत मलबा हटा लिया गया है। वहीं अब मार्ग पूरी तरह से बहाल करने के लिए 12 से 24 घंटे का और समय लग सकता है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को जगदलपुर-पुरी और पुरी-जगदलपुर रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन को कोरापुट तक ही चलाया जाएगा, जगदलपुर तक ट्रेन रद्द रहेगी।
बस्तर संभाग में पिछले 4 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। किरंदुल से विशाखापत्तनम तक फैली यह रेल लाइन पहाड़ी और घाटी इलाकों से होकर गुजरती है, यही वजह है कि यहां बारिश के मौसम में भू-स्खलन की घटनाएं हाेती रहती है। बस्तर को पड़ोसी राज्य ओडिशा, आंध्रप्रदेश और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाले रेलवे ट्रैक पर इससे पहले भी कई बार लैंड स्लाइड हुआ है। जिसके परिणाम स्वरूप ट्रेनें रद्द होने से इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के. संदीप ने बताया कि स्थिति की नियमित निगरानी हो रही है, लेकिन बाधित रेल सेवा कब तक शुरू होगी इसका स्पष्ट अनुमान अभी नहीं दिया जा सकता। उन्हाेने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित हेल्पलाइन या वेबसाइट से अपडेट जरूर लें।उन्हाेने बताया कि राउरकेला-जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। जगदलपुर-भुवनेश्वर हिराखंड एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। विशाखापट्टनम-किरंदुल और किरंदुल विशाखापट्टनम ट्रेन विशाखापट्टनम से सिर्फ अरकू तक चलेगी। अरकू से किरंदुल तक ट्रेन रद्द रहेगी। किरंदुल-विशाखापट्टनम और विशाखापट्टनम-किरंदुल नाइट एक्सप्रेस ट्रेन कोरापुट तक ही चलेगी। यहां से किरंदुल के बीच ट्रेन रद्द रहेगी। हावड़ा-जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस कोरापुट तक चलेगी। कोरापुट से आगे जगदलपुर तक ट्रेन रद्द रहेगी। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को जगदलपुर-पुरी और पुरी-जगदलपुर रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन को कोरापुट तक ही चलाया जाएगा, जगदलपुर तक ट्रेन रद्द रहेगी।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल


