खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर में अब नगर निगम से संबंधित कार्यों को और अधिक सुलभ, सहज और सुविधायुक्त बनाने के साथ कार्य में तीव्रता के लिए ई-चालान और ई-नोटिस जारी किया जाएगा। निगम आयुक्त ने निर्माण सहित समस्त कार्यों के लिए पक्षकारों को ई-नोटिस एवं ई-चालान जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
आयुक्त विश्वदीप ने निर्देशित किया कि ई-चालान की व्यवस्था प्रभावी तरीके से की जाए। आयुक्त ने नगर निवेशक को निर्देशित किया कि निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग द्वारा नक्शा स्वीकृति से लेकर दी जाने वाली सभी स्वीकृति एवं नोटिस को ऑनलाइन करवाने की व्यवस्था करवाएं। इस आधार पर उन सम्बंधित सभी निर्माण कार्यों की ऑनलाइन समीक्षा की जा सकेगी। इससे निर्माण कार्यों की प्रगति के संदर्भ में नगर निगम के अभियंताओं सहित आर्किटेक्ट द्वारा भी आवश्यक ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा सकेगी।
आयुक्त ने अधोसंरचना मद संधारण मद, विधायक निधि, विविध निधियों के विकास कार्यो को सतत मॉनिटरिंग कर समयसीमा में गुणवत्ता सहित पूर्ण करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ आयुक्त ने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन निदान 1100, जनप्रतिनिधियों से प्राप्त आमजनों के जनसमस्याओं से सम्बंधित प्राप्त सभी आवेदनों को गंभीरता से लेकर उनका निदान त्वरित रूप से करने के निर्देश दिए हैं।
आयुक्त ने शौचालयों, तालाबों, प्रमुख मार्गों, बाजारों की अच्छी सफाई व्यवस्था कायम करने के निर्देश दिये हैं। आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों और जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रतिदिन निरीक्षण कर अच्छी सफाई व्यवस्था करने के की चेतावनी दी गई है, अन्यथा की स्थिति में जवाबदेही तय कर सम्बंधित अधिकारियों पर नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।
आयुक्त विश्वदीप ने कहा कि मुख्य मार्गों, बाजारों, शौचालयों में कहीं भी गंदगी और कचरा बिखरा हुआ नहीं दिखना चाहिए। यह मॉनिटरिंग करते हुए जोन कमिश्नर एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी प्राथमिकता के साथ करवा लें। आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों को जोनवार जलभराव के क्षेत्रों की जानकारी देने के निर्देश दिS एवं जलभराव की समस्या ना हो, इस के लिए आवश्यक कार्रवाई करने निर्देशित किया।
आयुक्त ने नगर निवेशक को निर्देश दिया कि मुख्य बाजारों में दुकानों के बाहर सडक पर सामान निकालकर रखने वाले दुकानदारों की दुकानों से सम्बंधित मुख्य सड़क मार्गों और जन असुविधा की वीडियोग्राफी करवाकर ई चालान की कार्रवाई संबंधितों पर लगातार करें।
नगर पालिक निगम आयुक्त विश्वदीप ने नगर निगम मुख्यालय महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में समय सीमा बैठक लेकर अधिकारियों को विभिन्न कार्यों के संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, यूएस अग्रवाल, पंकज शर्मा, विनोद पाण्डेय, कृष्णा खटीक, अधीक्षण अभियंतादव्य, उपायुक्तगणों, जोन कमिश्नरों, नगर निवेशक, स्वास्थ्य अधिकारी, कार्यपालन अभियंताओं, विभागों के प्रभारी अधिकारियों, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति रही।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


