नई दिल्ली। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट के पहले दिन की समाप्ति पर पांच विकेट के नुकसान पर 309 रन बना लिए। कप्तान शुभमन गिल में लगातार दूसरा शतक लगाया। वह 114 रन पर नाबाद हैं। उनके साथ रवींद्र जडेजा 41 रन पर खेल रहे हैं।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। भारत के लिए पारी की शुरुआत करने यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल उतरे। राहुल फ्लॉप रहे और सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए करुण नायर ने 31 रन की पारी खेली। नायर दूसरे विकेट के लिए जायसवाल के साथ 80 रन की साझेदारी की। नायर एक बार फिर बड़ी पारी खेलने का मौका चूक गए।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। गिल ने जायसवाल के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की। जायसवाल शतक का मौका चूक गए। टीम का स्कोर जब 161 रन था, उस समय जायसवाल 87 रन बनाकर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए।
जायसवाल के आउट होने के बाद गिल और पंत ने चौथे विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की। टीम का स्कोर जब 208 था, उस समय पंत 25 रन बनाकर आउट हुए। नितीश कुमार रेड्डी भी जल्द ही पांचवें विकेट के रूप में सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए।
शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा ने इसके बाद कोई नुकसान भारतीय टीम को नहीं होने दिया। गिल अपने टेस्ट करियर का सातवां शतक लगाया। गिल 216 गेंद में 12 चौके की मदद से 114 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ रवींद्र जडेजा 67 गेंद में पांच चौके की मदद से 41 रन पर नाबाद हैं। दोनों के बीच 99 रन की साझेदारी हो चुकी है। अगर भारतीय टीम को बड़ा स्कोर बनाना है तो इन दोनों बल्लेबाजों को दूसरे दिन भी अपनी पारियों को विस्तार देना होगा।
इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने दो, ब्रायडन कार्स, बेन स्टोक्स और शोएब बशीर ने एक-एक विकेट लिए।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


