खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। स्कूल के महिला वॉशरूम में मोबाइल छिपाकर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। ये गंदा काम कोई और नहीं बल्कि स्कूल का संकुल समन्वयक भूपेंद्र कुमार साहू करता था, अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये पूरा मामला रायपुर जिले के तिल्दा के समीपस्थ ग्राम बिलाड़ी के मिडिल स्कूल का है। तिल्दा इंस्पेक्टर थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने लल्लूराम डॉट कॉम को बताया कि स्कूल के महिला वॉशरूम में एक चालू हालत में वीडियो रिकॉर्डिंग करता मोबाइल फोन मिला है। शिक्षिकाओं ने तिल्दा-नेवरा थाने पहुंचकर प्रधानपाठक पर इस घृणित कृत्य का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रधान पाठक के खिलाफ एफआईआर दर्ज जब पूछताछ की तो उसने इस करतूत की स्वीकारोक्ति की है।
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब स्कूल की शिक्षिकाओं ने वॉशरूम में एक मोबाइल फोन देखा। शिक्षिकाओं ने मोबाइल उठाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। मोबाइल की वीडियो रिकॉर्डिंग चालू थी। शिक्षिकाओं ने तुरंत इस गंभीर मामले की जानकारी अपने पतियों और स्कूल के अन्य स्टाफ को दी।
साइबर सेल को भेजा मामला
पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और प्रधान पाठक के मोबाइल की जांच करने पर वीडियो डिलीट मिले। अब उक्त मोबाइल की जांच के लिए उसे सायबर सेल को भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक संकुल समन्वयक भूपेंद्र कुमार साहू पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह मोबाइल में रिकॉर्ड हुए वीडियो को दूसरे मोबाइल और फिर लैपटॉप में ट्रांसफर कर देखता था। उसने बताया कि वह पिछले लगभग दो महीने से यह हरकत कर रहा है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


