खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से जिंदल स्टील छत्तीसगढ़ लिमिटेड,500 MW सोलर पावर,2400 MW थर्मल पावर प्लांट व राज्य सरकार के बीच 7.5 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) क्षमता वाले एक स्टील प्लांट की स्थापना हेतु एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस परियोजना के लिए 75,000 करोड़ रुपए का प्रस्तावित निवेश किया जाएगा।
इस समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय व श्री रजत कुमार सचिव एवं संयोजक राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड वाणिज्य एवं उद्योग विभाग एवं उद्योग जगत के कई अधिकारी मौजूद रहे । इस परियोजना से न केवल स्थानीय रोजगार सृजन में सहायक होगा, बल्कि ये राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगा।
जिंदल समूह के श्री प्रदीप टंडन, ने कहा कि हम इसके माध्यम से छत्तीसगढ़ में औद्योगिक आधार को बढ़ावा देने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। हमें विश्वास है कि इस स्टील प्लांट के माध्यम से हम उच्च गुणवत्ता वाले स्टील उत्पादन के साथ-साथ स्थानीय जनसमुदाय के लिए विकास के नए अवसर उत्पन्न कर सकेंगे।”
सरकार ने भी इस एमओयू को राज्य में औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस प्रकार के औद्योगिक निवेश छत्तीसगढ़ को एक वैश्विक औद्योगिक हब बनाने के हमारे लक्ष्य को साकार करने में मदद करेंगे।”
इस स्टील प्लांट व पावर प्लांट की स्थापना से संबंधित कार्य जल्द ही शुरू होंगे, और इसे राज्य के विकास एवं स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में निश्चित ही सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


