सावन का महीना शिव भक्ति का सबसे शुभ महीना होता है, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसे काम हैं जो वर्जित होते हैं, इसलिए सावन शुरू होने से पहले ये 5 काम जरुर निपटा लें। नहीं तो लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
सावन में चातुर्मास रहता है। ऐसे में इस दौरान विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए। इसलिए सावन शुरू होने से पहले मांगलिक कार्य संपन्न कर लें, सावन में इन कार्यों को करने पर सफलता नहीं मिलती है।
सावन में दाढ़ी, मूछ और सिर के बाल कटवाना शुभ नहीं माना जाता है। माना जाता है कि इस महीने में शरीर की शुद्धि और मानसिक शांति के लिए बाहरी शृंगार और सौंदर्यीकरण से बचना चाहिए।
सावन में नई शुरुआत जैसे नया घर लेना, गाड़ी खरीदना, बिजनेस की शुरुआत करना या जमीन-जायदाद का सौदा अशुभ फल दे सकता है। चातुर्मास में स्थिरता और शांति बनाए रखना ही श्रेयस्कर होता है।
सावन में कांसे के बर्तन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इन्हें स्टोर रूप में रख दें। सावन में स्टील के बर्तन में खाना खाएं।
जो लोग घर में तामसिक भोजन लहसुन, प्याज रखते हैं वो सावन शुरू होने से पहले इस घर से निकाल दें। साथ ही मांस, अंडे,भूलकर भी घर में न रखें। इससे शिव पूजा का फल नहीं मिलता है।
सावन की शुरुआत 11 जुलाई से होगी और समाप्त 9 अगस्त को होगी। ये पूरा एक महीना शिव पूजन के लिए समर्पित है इसलिए इस दौरान इन कार्यों को न करें, नहीं तो व्रत पूजन व्यर्थ चला जाता है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


