खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम भरदा निवासी श्री कमलेश कुमार ठाकुर के लिए केंद्र सरकार की ’’पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’’ किसी वरदान से कम नहीं है। इस योजना ने न केवल उनकी बिजली की समस्या को हल किया, बल्कि पर्यावरण-अनुकूल सौर ऊर्जा के माध्यम से उनके जीवन को नई रोशनी प्रदान की है।
कमलेश ठाकुर ने बताया कि उनका घर गाँव से कुछ दूरी पर स्थित है, जिसके कारण उनके घर में बिजली की आपूर्ति में हमेशा समस्याएँ बनी रहती थीं। बिजली की अनियमितता उनके दैनिक जीवन को प्रभावित करती थी। जब उन्हें पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत ऑनलाइन आवेदन किया। उनकी त्वरित कार्रवाई का परिणाम यह हुआ कि छह महीने पहले उनके घर में 03 किलोवाट का सोलर सिस्टम स्थापित कर दिया गया। इस सोलर सिस्टम ने कमलेश के घर की बिजली की समस्या को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। वे बताते हैं कि सोलर पैनल से इतना अधिक बिजली उत्पादन हो रहा है कि उनकी खपत के बाद भी बिजली बिल शून्य हो गया है। इससे न केवल उनकी आर्थिक बचत हुई है, बल्कि उन्हें बिजली की उपलब्धता के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। कमलेश ने इस योजना को हर व्यक्ति के लिए लाभकारी बताते हुए कहा कि यह योजना बहुत अच्छी है। सौर ऊर्जा प्रकृति और पर्यावरण के लिए सुरक्षित है। इससे बिजली उत्पादन में पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होता। हर किसी को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए।
कमलेश और उनका परिवार ’’पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’’ के तहत सोलर पैनल की स्थापना से बेहद खुश है। वे इसे अपने जीवन में एक बड़े बदलाव के रूप में देखते हैं। इस योजना के सुचारू संचालन और उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलाव के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। ’’पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’’ ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में बिजली की पहुंच सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कमलेश ठाकुर जैसे लाभार्थियों की कहानियाँ इस बात का जीवंत उदाहरण हैं कि यह योजना न केवल बिजली की समस्या का समाधान कर रही है, बल्कि लोगों को विद्युत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने में भी योगदान दे रही है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


