खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। बालोद जिले के पिंकापार चौकी में देर रात उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब सड़क पर अचानक आए मवेशियों को बचाने के प्रयास में एक जेसीबी चालक ने नियंत्रण खो दिया और मशीन सीधे एक घर में जा घुसी। इसके बाद उत्पन्न हुए विवाद को शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर ही घरवालों ने हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 9:15 बजे की बताई जा रही है। देवरी थाना अंतर्गत पिंकापार गांव में जेसीबी चालक सड़क पर अचानक आए मवेशियों को बचाने के लिए गाड़ी मोड़ रहा था, इसी दौरान जेसीबी एक घर की दीवार तोड़ते हुए भीतर जा घुसी। इससे गुस्साए घरवालों ने मौके पर ही जेसीबी चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही पिंकापार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और माहौल शांत कराने की कोशिश की। पुलिस जेसीबी चालक को सुरक्षित थाना ले जाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन तभी आक्रोशित परिजन उसे पुलिस की गाड़ी से जबरन खींचने लगे और मारपीट पर उतारू हो गए। चौंकाने वाली बात यह रही कि जब चौकी प्रभारी ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उनसे भी हाथापाई की गई। पुलिस ने स्थिति को काबू में लेते हुए घरवालों के खिलाफ मामला दर्ज किया और कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथी ही दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


