नई दिल्ली। धनुष और नागार्जुन स्टारर मच अवेटेड क्राइम ड्रामा ‘कुबेर’ 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने जबरदस्त बज, एंटरटेनिंग प्रोमो और स्टार पावर के दम पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। इस फिल्म को आलोचकों और दर्शकों दोनों से अच्छा रिव्यू मिला और इसी के साथ कुबेर उम्मीदों पर खरा उतरने में कामयाब रही। हालांकि, पहले सोमवार से ही इसके कलेक्शन में गिरावट भी दर्ज की गई। बावजूद इसके ‘कुबेर’ ने अच्छी कमाई कर ली है। चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘कुबेर’ ने 7वें दिन कितनी की कमाई?
‘कुबेर’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म के दमदार कंटेंट और स्टार कास्ट की जबरदस्त एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। खासतौर पर धनुष की अदाकारी ने लोगों का दिल छू लिया है। इसी के साथ ये फिल्म हर दिन करोड़ों में कमाई कर रही है। हालांकि शानदार शुरुआत और दमदार ओपनिंग वीकेंड के बाद वीकडेज में इसके कलेक्शन का ग्राफ नीचे भी आया लेकिन इसने हफ्ते भर में अपने बजट से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। वहीं आमिर खान की सितारे जमीन पर से मुकाबला कर रही कुबरे के मेकर्स को उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड पर इस फिल्म की कारोबार में तेजी आएगी।
इन सबके बीच फिल्म की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘कुबेर’ ने रिलीज के पहले दिन 14.75 करोड़, दूसरे दिन 16.5 करोड़, तीसरे दिन 17.35 करोड़, चौथे दिन 6.8 करोड़, पांचवें दिन 5.85 करोड़ और छठे दिन 4.4 करोड़ का कलेक्शन किया है।
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘कुबेर’ ने रिलीज के 7वें दिन 3.35 करोड़ की कमाई की है।
इसी के साथ ‘कुबेर’ की 7 दिनों की कुल कमाई अब 69 करोड़ रुपये हो गई है।
‘कुबेर’ ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कर ली कमाई
इस बीच, ‘कुबेर’ ने विदेश में भी अच्छा परफॉर्म किया है। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि फिल्म ने अपने छठे दिन ग्लोबली 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली थी। इसने विदेश में 6 दिन में 27।10 करोड कमाए हैं. भारत और विदेश की कुल कमाई को मिलाकर इसने 104.13 करोड़ का व्रल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। वहीं सातवें दिन के कलेक्शन को जोड़ दें तो ये 110 करोड़ के आसपास हो गया है।
‘कुबेर’ के बारे में
‘कुबेर’ का निर्देशन शेखर कुम्मुला ने किया है। ये फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसमें धनुष के अलावा नागार्जुन, रश्मिका मंदाना, जिम सर्भ ने अहम रोल प्ले किया है। इस फिल्म को तमिल और तेलुगु भाषा में एक साथ शूट किया गया था।
Trending
- अधिकारियों को गाली देकर जनता को बहला रहे मंत्री, जनता को रिज़ल्ट चाहिए, रील नहीं- भूपेश बघेल
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं
- राज्यपाल रमेन डेका ने की ‘पीएम-जनमन’ योजना समीक्षा
- ‘अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- पितृदोष से परेशान हैं तो फल्गु नदी के तट पर स्थित इस मंदिर में करें तर्पण, सात पीढ़ियों को मिलेगा मोक्ष
- ग्राम कुनडेल में अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैब पर उठे गंभीर सवाल
- आईपीएल : पहले क्वालिफायर में आरसीबी के सामने जीटी की मुश्किल चुनौती, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?


