नई दिल्ली। इंग्लैंड ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 5 विकेट से हरा दिया है। हेडिंग्ले, लीड्स में खेले गए इस टेस्ट मैच में इंग्लिश टीम ने इतिहास रच दिया। भारत ने इस टेस्ट में इंग्लैंड को 371 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे अंग्रेजों ने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अंतिम दिन इंग्लैंड ने 350 रन बनाए। इंग्लैंड की इस जीत के हीरो रहे बेन डकेट। उन्होंने 149 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।
आपको जानकर हैरानी होगी कि 77 साल बाद हेडिंग्ले के मैदान पर किसी टीम ने इतना बड़ा रन चेज़ किया है। इससे पहले 1948 में इस मैदान पर 404 रनों के लक्ष्य का पीछा हुआ था। तब ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया था। इसके बाद से कभी भी इस मैदान पर इतने बड़े रनों के लक्ष्य का पीछा नहीं हुआ। अब इंग्लैंड हेडिंग्ले में दूसरे सबसे बड़े रन चेज़ का पीछा करने वाली टीम बन गई है।
इससे पहले 2019 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हेडिंग्ले में 362 रनों के लक्ष्य का पीछा किया था। तब अंग्रेजों ने कंगारुओं को एक विकेट से मात दी थी। कुल मिलाकर पांचवीं बार इस मैदान पर 300 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा हुआ है।
भारतीय टीम ने इस टेस्ट मैच में पहले खेलने के बाद 471 रन बनाए थे। भारत के लिए पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने 101, शुभमन गिल ने 147 और ऋषभ पंत ने 134 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 465 रन बना डाले। इंग्लैंड के लिए ओली पोप ने 106 और हैरी ब्रूक ने 99 रन बनाए। फिर दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 364 रन बनाए और अंग्रेजों को 371 रनों का लक्ष्य दिया। इस बार भारत के लिए केएल राहुल ने 137 और ऋषभ पंत ने 118 रनों की पारी खेली। यानी पंत ने दोनों पारियों में सेंचुरी बनाई। अब इंग्लैंड के सामने 371 रनों का लक्ष्य था, जिसे अंग्रेजों ने आसानी से हासिल कर लिया। इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने 149, जैक क्रॉली ने 65 और जो रूट ने नाबाद 53 रनों की पारी खेली। विकेटकीपर बल्लेबाज जैमी स्मिथ 44 रनों पर नाबाद रहे।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


