Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग चैप्टर-3 में 1.06 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव, लगभग 29 हजार रोजगार के अवसर होंगे सृजित

    November 19, 2026

    जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम

    November 19, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रशासनिक फेरबदल: सुबोध सिंह व निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव, डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति

    November 19, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग चैप्टर-3 में 1.06 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव, लगभग 29 हजार रोजगार के अवसर होंगे सृजित
    • जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम
    • छत्तीसगढ़ प्रशासनिक फेरबदल: सुबोध सिंह व निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव, डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति
    • किसानों की सुविधा सर्वोपरि, रकबा सुधार के लिए बालोद जिला प्रशासन की त्वरित पहल
    • बीजापुर के जीड़पल्ली जंगल में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: माओवादी डम्प से 2 बीजीएल लॉन्चर और 36 सेल बरामद
    • धान की कमाई से संवरेंगे परिवार के सपने, रबी की खेती और बच्चों की पढ़ाई को मिलेगी नई ताकत
    • मछली पालन से तारकेश्वर पटेल सालाना कमा रहे 3 लाख रुपये
    • उन्नत खेती-किसानी से सुकरू यादव के परिवार में आई खुशहाली
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम
    रायपुर

    जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 19, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण और डिजिटल निगरानी के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि

    प्रदेश की 10,196 ग्राम पंचायतों के 15,337 गांवों में 40,130 कुओं के जलस्तर का सर्वे, देश में सर्वाधिक

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने जल संरक्षण और भूजल संसाधनों की डिजिटल निगरानी के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के जलदूत मोबाइल ऐप के माध्यम से मानसून के बाद कुओं के जलस्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ पूरे देश में प्रथम स्थान पर रहा है।
    भारत सरकार की 19 नवंबर की पोस्ट मानसून जलदूत रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ की 10,196 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत 15,337 गांवों में स्थित 40,130 चिन्हित कुओं के जलस्तर का सर्वे किया गया है। ग्राम पंचायतों, गांवों और कुओं की कवरेज के तीनों मानकों में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम स्थान पर है। प्रदेश की कुल 11,667 ग्राम पंचायतों में से लगभग 87 प्रतिशत ग्राम पंचायतों को इस अभियान के अंतर्गत कवर किया गया है।
    रिपोर्ट के अनुसार देशभर में कुल 40,508 ग्राम पंचायतों के 69,915 गांवों में 1 लाख 44 हजार 46 कुओं का डेटा दर्ज किया गया है। इनमें अकेले छत्तीसगढ़ के 40,130 कुओं की भागीदारी लगभग 28 प्रतिशत है।
    ‘मोर गांव–मोर पानी’ महाअभियान से जल संरक्षण को जनभागीदारी का आधार
    प्रदेश में संचालित ‘मोर गांव–मोर पानी’ महाअभियान के माध्यम से जल संरक्षण और भूजल संवर्धन को ग्रामीण विकास की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य वर्षा जल की प्रत्येक बूंद का संरक्षण, भूजल पुनर्भरण, परंपरागत जलस्रोतों का पुनर्जीवन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई और आजीविका के स्थायी साधनों का विकास करना है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा महाअभियान के अंतर्गत एक लाख से अधिक जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्य क्रियान्वित किए जा चुके हैं। इन कार्यों में आजीविका डबरी, नवीन तालाब निर्माण, चेकडैम, कंटूर ट्रेंच, गली प्लग, सोख्ता गड्ढा, रिचार्ज पिट, नाला उपचार तथा अन्य जल संचयन संरचनाओं के निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है।
    ‘मोर गांव–मोर पानी’ महाअभियान को ग्रामीण आजीविका से भी जोड़ने के लिए प्रदेश में 15 हजार से अधिक डबरियों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है एवं 20 हज़ार से अधिक प्रगतिरत है । ‘नवा तरिया–आय के जरिया’ पहल के अंतर्गत प्रदेश में 500 नए तालाबों के निर्माण किया जा रहा है।
    वीबी–जीरामजी में जल सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता
    विकसित भारत–जी राम जी के अंतर्गत जल सुरक्षा को ग्रामीण विकास का प्रमुख आधार बनाया गया है। इस योजना के अंतर्गत निर्धारित 375 अनुमेय कार्यों में से 128 कार्य जल सुरक्षा से संबंधित हैं। इनमें जलस्रोतों का संरक्षण, जल पुनर्भरण, जलाशयों का पुनर्जीवन, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार और वर्षा जल संचयन जैसी गतिविधियां शामिल हैं। योजना के माध्यम से ग्राम सभाओं की भागीदारी से स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार जल संरक्षण कार्यों की योजना तैयार करने और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है।
    जलदूत ऐप के आंकड़ों से जल संरक्षण की योजनाएं होंगी अधिक प्रभावी
    जलदूत ऐप भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं पंचायती राज मंत्रालय द्वारा विकसित डिजिटल प्रणाली है। इसके माध्यम से गांवों में चिन्हित खुले कुओं के जलस्तर का वर्ष में दो बार, मानसून से पहले और मानसून के बाद, मापन कर डेटा दर्ज किया जाता है। इससे भूजल स्तर में होने वाले मौसमी परिवर्तनों का तुलनात्मक अध्ययन करने, जल संकट की संभावना वाले क्षेत्रों की पहचान करने तथा जल संरक्षण कार्यों की प्राथमिकता निर्धारित करने में सहायता मिलती है। जलदूत ऐप पर उपलब्ध आंकड़े ग्राम पंचायत स्तर पर जल सुरक्षा की योजनाओं के निर्माण और जल संरक्षण संरचनाओं के प्रभाव का आकलन करने के लिए भी उपयोगी होंगे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग चैप्टर-3 में 1.06 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव, लगभग 29 हजार रोजगार के अवसर होंगे सृजित

    November 19, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रशासनिक फेरबदल: सुबोध सिंह व निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव, डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति

    November 19, 2026

    देवउठनी एकादशी पर कल संपूर्ण रायपुर जिले में स्थानीय अवकाश; मंत्रालय से लेकर ग्रामीण दफ्तरों तक रहेगा बंद

    November 19, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग चैप्टर-3 में 1.06 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव, लगभग 29 हजार रोजगार के अवसर होंगे सृजित

    By Khabar WorldNovember 19, 20260

    परंपरागत उद्योगों के साथ रोजगार आधारित नए क्षेत्रों में निवेश का प्रमुख केंद्र बनकर उभर…

    जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम

    November 19, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रशासनिक फेरबदल: सुबोध सिंह व निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव, डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति

    November 19, 2026

    किसानों की सुविधा सर्वोपरि, रकबा सुधार के लिए बालोद जिला प्रशासन की त्वरित पहल

    November 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग चैप्टर-3 में 1.06 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव, लगभग 29 हजार रोजगार के अवसर होंगे सृजित

    November 19, 2026

    जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम

    November 19, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रशासनिक फेरबदल: सुबोध सिंह व निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव, डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति

    November 19, 2026

    किसानों की सुविधा सर्वोपरि, रकबा सुधार के लिए बालोद जिला प्रशासन की त्वरित पहल

    November 19, 2026

    बीजापुर के जीड़पल्ली जंगल में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: माओवादी डम्प से 2 बीजीएल लॉन्चर और 36 सेल बरामद

    November 19, 2026

    धान की कमाई से संवरेंगे परिवार के सपने, रबी की खेती और बच्चों की पढ़ाई को मिलेगी नई ताकत

    November 19, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.