देवउठनी एकादशी का व्रत कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखते हैं। देवउठनी एकादशी को देवोत्थान एकादशी भी कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु 4 माह के योग निद्रा से बाहर आते हैं, जिसकी वजह से चातुर्मास का समापन हो जाता है। इस दिन से विवाह, गृह प्रवेश आदि मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त मिलने लगते हैं। मांगलिक कार्यों पर लगी रोक देवउठनी एकादशी के साथ खत्म हो जाती है। इस बार देवउठनी एकादशी का व्रत दो दिन है। ऐसे में गृहस्थ और वैष्णव लोग देवउठनी एकादशी का व्रत कब रखेंगे? जानते हैं देवउठनी एकादशी की तारीख, मुहूर्त और पारण समय के बारे में।
देवउठनी एकादशी तारीख 2026
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, देवउठनी एकादशी के लिए इस साल कार्तिक शुक्ल एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह में 7 बजकर 15 मिनट से शुरू हो रही है और 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 31 मिनट तक मान्य रहेगी।
अब आप देखेंगे कि 20 और 21 नवंबर दोनों ही दिन देवउठनी एकादशी की उदयातिथि प्राप्त नहीं हो रही है। 20 नवंबर को सूर्योदय 06:48 ए एम पर होगा, वहीं 21 नवंबर को भी सूर्योदय 06:48 ए एम हो रहा है। दोनों ही दिन उदयातिथि नहीं मिल रही है।
वहीं हरि वासर का समापन 21 नवंबर को दोपहर में 12:07 पी एम पर हो रहा है। ऐसे में देवउठनी एकादशी दो दिन 20 नवंबर और 21 नवंबर की है।
गृहस्थों के लिए देवउठनी एकादशी
गृहस्थ लोग देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर, शुक्रवार को रखेंगे। उस दिन रवि योग में यह व्रत और पूजा होगी। पूरे दिन रवि योग बना रहेगा।
वैष्णव जन के लिए देवउठनी एकादशी
वैष्णव संप्रदाय के लोग देवउठनी एकादशी का व्रत 21 नवंबर, शनिवार को रखेंगे। उस दिन सिद्धि योग और रवि योग बनेंगे।
देवउठनी एकादशी 2026 मुहूर्त
20 नवंबर को गृहस्थजन देवउठनी एकादशी की पूजा सुबह में 08:07 बजे से लेकर सुबह 10:47 बजे के बीच कर सकते हैं। उस समय में आपको लाभ-उन्नति मुहूर्त 08:07 ए एम से 09:27 ए एम और अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त 09:27 ए एम से 10:47 ए एम तक है। उस दिन ब्रह्म मुहूर्त 05:01 ए एम से 05:54 ए एम तक है, वहीं अभिजीत मुहूर्त 11:45 ए एम से दोपहर 12:28 पी एम तक है।
21 नवंबर को वैष्णव संप्रदाय के लोग शुभ-उत्तम मुहूर्त 08:08 ए एम से 09:28 ए एम के बीच पूजा पाठ कर सकते हैं। वैसे उस दिन पूरे समय सिद्धि योग बना हुआ है। स्नान और व्रत के संकल्प के लिए ब्रह्म मुहूर्त 05:01 ए एम से 05:55 ए एम तक है, वहीं अभिजीत मुहूर्त 11:46 ए एम से दोपहर 12:28 पी एम तक है।
देवउठनी एकादशी व्रत का पारण 2026
जो लोग 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी का व्रत रखेंगे, वे व्रत का पारण 21 नवंबर को हरि वासर के समापन पर दोपहर में 01:11 पी एम से कर सकते हैं। वे दोपहर 03:18 पी एम तक व्रत का पारण कर लें।
वहीं जो लोग 21 नवंबर को देवउठनी एकादशी व्रत रहेंगे, वे पारण 22 नवंबर रविवार को सुबह में 06:49 ए एम से सुबह 08:56 ए एम के बीच का सकते हैं। पारण वाले दिन दिन द्वादशी तिथि का समापन सूर्योदय से पहले हो जाएगा।
देवउठनी एकादशी का महत्व
देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से बाहर आते हैं। उसके बाद से वे सृष्टि के संचालन का कार्य फिर से अपने हाथों में लेते हैं। इस दिन से देव जागृत होते हैं, जिस वजह से मांगलिक कार्यों का शुभारंभ होता है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ी कामयाबी: दुबई से दबोचा गया सिंडिकेट का ‘फाइनेंशियल मैनेजर’ विकास अग्रवाल
- देवउठनी एकादशी कब है? इस बार 2 दिन व्रत, चातुर्मास का समापन, जानें तारीख, मुहूर्त और पारण समय
- रोहित शर्मा का ‘सुपरमैन’ कैच: फिन एलन को लपका, लेकिन विल यंग का छूटा कैच बना भारत के लिए बड़ा सबक
- रामायण’ का ऐतिहासिक कीर्तिमान: महज 8 दिनों में 1,000 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन, इस खास क्लब में शामिल होने वाली बनी 11वीं भारतीय फिल्म
- प्रदूषण और स्मॉग का कहर: गले की खराश, सूखापन और बचाव के असरदार घरेलू नुस्खे
- छत्तीसगढ़ में ठंड का असर तेज: बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम से मौसम में बदलाव के आसार, जानिए अपने शहर का तापमान
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
- सौरभ चंद्राकर की आज ED कोर्ट में होगी पेशी


