खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी 11 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी। वे सुबह 9 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से ही सीधे रायगढ़ के लिए रवाना होंगी। यहां वे 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगी। इस दौरान वे प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों और नेताओं के साथ बैठक भी करेंगी। बैठक के बाद स्मृति ईरानी रायपुर होते हुए वापस दिल्ली लौट जाएंगी।
दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनका पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा। इस दौरान वे रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आमंत्रण पर नितिन नबीन छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उनके आगमन को राजनीतिक और संगठनात्मक लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। इसी सिलसिले में प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी 11 नवंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगी। वे धरमजयगढ़ में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आयोजन की रूपरेखा और व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगी।
बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी बनने के बाद स्मृति ईरानी पहली बार 25 और 26 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आई थीं। इस दौरान उन्होंने पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था।
Trending
- रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
- स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ दौरा: रायगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस और नितिन नबीन के प्रथम आगमन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- नशेड़ी बेटे की रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर पिता ने की हत्या, थाने पहुंचकर किया सरेंडर
- आज से अंबेडकर अस्पताल में नियमित OPD सेवाएं फिर शुरू
- छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: कई शहरों में गिरा पारा, जानिए अगले 5 दिनों का पूरा पूर्वानुमान
- आज प्रदेशभर में मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा, गौवंश की होगी पूजा-अर्चना


