खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में पिता ने अपने ही बेटे की टंगिया से मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने भी शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम में भेजकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान रावेन्द्र मरावी के रूप में हुई है, जो कि डिघोरा गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह शराब पीने का आदी था और अक्सर घर के लोगों से मारपीट करता था।
सोमवार रात भी उसने शराब के नशे में विवाद किया, जिससे परेशान उसके पिता ने उसपर टंगिया से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हालत में घर के आंगन में गिर पड़ा। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी पिता ने मुलमुला थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया, जिसके बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी।
Trending
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- नशेड़ी बेटे की रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर पिता ने की हत्या, थाने पहुंचकर किया सरेंडर
- आज से अंबेडकर अस्पताल में नियमित OPD सेवाएं फिर शुरू
- छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: कई शहरों में गिरा पारा, जानिए अगले 5 दिनों का पूरा पूर्वानुमान
- आज प्रदेशभर में मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा, गौवंश की होगी पूजा-अर्चना
- मुख्यमंत्री साय करेंगे हाइड्रो पावर सिंचाई परियोजना का निरीक्षण…
- 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
- बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ


