खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दीपावली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, एक दामाद ने शराब के नशे में अपने मामा ससुर पर टंगिया से हमला कर दिया। इस हमले में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर खूंटे से बांध दिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला महामाया थाना क्षेत्र के आडेझर गांव का है। आडेझर निवासी 60 वर्षीय रत्तीराम घटना के दौरान अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी सुखराम नेताम शराब के नशे में अपनी पत्नी से विवाद कर रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पास में सो रहे अपने मामा ससुर रत्तीराम पर टंगिया से हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोट लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई।
घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए और मौके पर पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर खूंटे से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी।
जानकारी मिलते ही महामाया थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना देर रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending
- दीपावली पर रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में ओपीडी सेवाएं दो दिन बंद: 10 नवंबर से फिर शुरू होगी नियमित व्यवस्था, इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चालू
- बस्तर में ऐतिहासिक दीपावली: पीएम मोदी के दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय ने की सराहना, कहा– हिंसा के अंधकार से निकलकर विकास के उजाले की ओर बढ़ रहा बस्तर
- दिवाली के बाद छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंडक: रायपुर में पारा 19°C पहुँचा, उत्तरी जिलों में 10°C तक गिरा तापमान
- पारिवारिक विवाद में शराबी दामाद ने की 60 वर्षीय मामा ससुर की हत्या, ग्रामीणों ने खूंटे से बांधकर पुलिस को सौंपा
- आज मांस-मटन की दुकानें रहेंगी बंद
- जशपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा: छोटी दिवाली पर गृह ग्राम बगिया में दीप जलाकर की राज्य की समृद्धि की कामना
- बस्तर में पहली बार जगमगाएगी बेखौफ दिवाली: डिप्टी सीएम विजय शर्मा का कांग्रेस और राहुल गांधी पर बड़ा हमला
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ


