खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर है। वह शनिवार दोपहर 3 बजे रायपुर हेलीपैड से बगिया के लिए रवाना हुए थे और बगिया में रात्रि विश्राम किया। छोटी दिवाली पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया स्थित गृह निवास के मुख्य द्वार पर दीप प्रज्ज्वलित किए। उन्होंने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की है।
मुख्यमंत्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व हर घर में सुख, शांति, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने और आपसी भाईचारे, प्रेम तथा सद्भाव का संदेश देता है।
सीएम साय ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि सकारात्मकता, नई ऊर्जा और एकजुटता का प्रतीक भी है। यह पर्व सभी के जीवन में नई उमंग और उत्साह का संचार करता है।
मुख्यमंत्री ने कामना की कि दीपावली के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ विकास, खुशहाली और उन्नति के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे। प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख-समृद्धि आए और राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। उन्होंने प्रदेशवासियों से दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाने की अपील की।
Trending
- आज मांस-मटन की दुकानें रहेंगी बंद
- जशपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा: छोटी दिवाली पर गृह ग्राम बगिया में दीप जलाकर की राज्य की समृद्धि की कामना
- बस्तर में पहली बार जगमगाएगी बेखौफ दिवाली: डिप्टी सीएम विजय शर्मा का कांग्रेस और राहुल गांधी पर बड़ा हमला
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
- स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान
- रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: छोटा अशोक नगर में किराए के मकान से मिले मां-बेटे के शव, कई दिनों से थी बंद
- बिलासपुर: महासमुंद फैमिली कोर्ट के जज पर एफआईआर दर्ज करने के मामले में बड़ा प्रशासनिक एक्शन, सरकंडा टीआई लाइन अटैच
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं


