खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। ‘ज्ञानु और जानू’ वीडियो के साथ वायरल हो रहे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी को एक तरफ मामले में पूछताछ के लिए रायपुर पुलिस तलाश कर रही है, वहीं प्रदेश में कोसो दूर गुजरात के सूरत शहर में अमित जोगी गुजराती थाली का आनंद लेते हुए, फोटो सोशल मीडिया में शेयर कर रहे हैं।
बता दें कथित आपत्तिजनक वीडियो के सोशल मीडिया में आने के बाद भाजपा के नेताओं ने जनता कांग्रेस के नेता अमित जोगी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया था। इस पर रायपुर की सिविल लाइंस पुलिस ने धारा 196, 352, 353(2), 356 (2) बीएनएस एवं आईटी एक्ट के तहत मामले दर्ज कर जांच में जुट गई है। मामले में पूछताछ में शामिल होने के लिए जोगी निवास के बाहर नोटिस चस्पा भी कर दिया है।
सोशल मीडिया में बवाल कटने के बाद हालांकि, अमित जोगी ने माफी मांगते हुए अपना पोस्ट डिलिट कर दिया है, लेकिन बात आगे बढ़ चुकी है। पुलिस मामले में उनसे पूछताछ करना चाहती है। लेकिन उनके रायपुर में नहीं होने से फरार होने की बात तेजी से फैल रही है।
Trending
- बीजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रैगुड़ा के जंगलों में मुर्गा लड़ाई की आड़ में चल रहे लाखों के जुए का भंडाफोड़, 156 आरोपी गिरफ्तार
- नक्सलवाद का प्रभाव घटने से बीजापुर के अंदरूनी गांवों तक पहुंचा विकास, बिजली-सड़क और शिक्षा पर जोर
- सेजेस संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026- उत्तर पुस्तिका 5 नवंबर को होगी जारी, 8 नवंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति
- विकास की नई किरण- दंतेवाड़ा के सुदूर ‘लावा’ गाँव में पहली बार गूंजी टीवी की आवाज
- रायपुर पुलिस की नोटिस के बीच सूरत में गुजराती थाली का स्वाद लेते दिखे अमित जोगी, सोशल मीडिया पर फरार होने की चर्चाएं तेज
- धान खरीदी केंद्र में बड़ा घोटाला : 1 करोड़ से ज्यादा का धान और बारदाना का गबन, दो गिरफ्तार
- नक्सल प्रभावित सुकमा के 50 ग्रामीण पहली बार ट्रेन से पहुंचे गुजरात, प्रधानमंत्री की मौजूदगी में राष्ट्रीय एकता परेड के बने साक्षी
- विशेष लेख- दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी


