खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को इंडिगो की फ्लाइट 6E2307 से रायपुर लाया गया है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI को 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड दी है, जिसके बाद उसे 4 नवंबर को CBI कोर्ट में पेश किया जाएगा। सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में कई बड़े राज खुल सकते हैं।
बता दें कि ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI ने 2 नवंबर 2026 को सौरभ चंद्राकर को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। विशेष न्यायाधीश निखिल चोपड़ा की अदालत में CBI ने उसे दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर देने की मांग की थी। मामले की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की ओर से लंबी बहस हुई।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने कहा कि फिलहाल उसके समक्ष आरोपी की ट्रांजिट रिमांड का सवाल है। प्रत्यर्पण की शर्तों के तहत आरोपी पर CBI के मामले में मुकदमा चलाया जा सकता है या नहीं, इस पर फैसला रायपुर की संबंधित विशेष अदालत करेगी।
अदालत ने सौरभ चंद्राकर की दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर करते हुए उसे 4 नवंबर 2026 तक रायपुर की विशेष CBI अदालत में पेश करने का निर्देश दिया। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रत्यर्पण की शर्तों और मुकदमे की वैधता से जुड़े सवालों पर निर्णय संबंधित ट्रायल कोर्ट को ही करना है।
Trending
- महादेव ऐप विवाद: सौरभ चंद्राकर के समर्थन में उतरे अमित जोगी, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कही चौंकाने वाली बात
- खनिज संपदा का समुचित उपयोग कर छत्तीसगढ़ को देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनाएंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- निर्माण श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का संबल, 54 हजार से अधिक परिवारों को मिली सहायता
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
- राज्योत्सव हमारी सांस्कृतिक अस्मिता, गौरवशाली विरासत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प का प्रतीक: मंत्री दयालदास बघेल
- लखपति दीदी अश्वनी राजवाड़े की सफलता: बिहान योजना ने बदली तस्वीर, ढाई एकड़ में खीरे की खेती से लिखी तरक्की की इबारत
- मुख्यमंत्री साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव- नवा रायपुर में राज्योत्सव की धूम


