खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब उन्होंने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर के समर्थन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है, ‘मैं सौरभ चंद्राकर का फैन क्यों हूं?’
अमित जोगी ने अपनी पोस्ट में लिखा, “दोस्तों, मैं खुलकर कह रहा हूं—मैं सौरभ चंद्राकर का फैन और आपको भी होना चाहिए। हम सब कहते हैं- ‘सबले बढ़िया छत्तीसगढ़िया, भोला छत्तीसगढ़िया’, लेकिन अगली लाइन कोई याद नहीं रखता- ‘सीधा म सीधा त भोला छत्तीसगढ़िया, नई त डोमी करिया!’
हम भोले हैं, इसलिए हम हमेशा लूटे गए हैं। एक जूस बेचने वाला भोला छत्तीसगढ़िया उन लोगों में पहुंच गया, जो राज करते हैं, गुलामी नहीं। आरोप है कि वह टेढ़े रास्ते से पहुंचा- साम, दाम, दंड, भेद से। तो? यही पैमाना तो उन बड़े-बड़ों पर लागू करो, जिन्होंने छत्तीसगढ़ को अडानीगढ़ बना दिया। सौरभ ने उन्हीं को उन्हीं के खेल में हरा दिया। एक छत्तीसगढ़िया, जिसने विक्टिम बनने से मना कर दिया- उससे सीखने को बहुत कुछ है। सोचिए।”
Trending
- राज्य स्थापना के 26 वर्ष : नए छत्तीसगढ़ की सशक्त होती तस्वीर, दशा और दिशा
- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- राज्योत्सव परिसर में कृषि विभाग की प्रदर्शनी में किसानों को मिल रही खेती से जुड़ी जानकारियां
- अटल जी के सपनों से विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प तक, संस्कृति, स्वाभिमान और विकास की गौरवशाली यात्रा- मंत्री राजेश अग्रवाल
- अंग्रेजी में संवाद की झिझक होगी दूर, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे छत्तीसगढ़ के युवा
- ढोकरा कला देखकर अभिभूत हुए जनमानस, लकड़ी और धातु में जीवंत हो रही बस्तर की संस्कृति
- एनआईटी रायपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में 1,364 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां
- आधुनिक तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत: केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी


