खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में मंगलवार 3 नवंबर को शाम की जलापूर्ति प्रभावित रहने वाली है। तेलीबांधा गुरुद्वारा के पास 700 एमएम व्यास की डीआईए राइजिंग पाइपलाइन में सुधार कार्य किया जा रहा है। इसके चलते 80 एमएलडी पुराने फिल्टर प्लांट से भरने वाली पानी की टंकियों से होने वाली जलापूर्ति प्रभावित होगी।
इस कार्य के कारण राजेंद्र नगर, श्याम नगर, तेलीबांधा और शंकर नगर क्षेत्रों में संध्याकालीन जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं खमतराई और भनपुरी पुरानी टंकी से होने वाली जलापूर्ति भी आंशिक रूप से प्रभावित होने की संभावना है।
पाइपलाइन में सुधार कार्य के चलते संबंधित क्षेत्रों के रहवासियों को शाम के समय पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार पहले से पानी का पर्याप्त इंतजाम कर लें।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल


