Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महादेव ऐप विवाद: सौरभ चंद्राकर के समर्थन में उतरे अमित जोगी, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कही चौंकाने वाली बात

    November 3, 2026

    खनिज संपदा का समुचित उपयोग कर छत्तीसगढ़ को देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनाएंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 3, 2026

    निर्माण श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का संबल, 54 हजार से अधिक परिवारों को मिली सहायता

    November 3, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • महादेव ऐप विवाद: सौरभ चंद्राकर के समर्थन में उतरे अमित जोगी, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कही चौंकाने वाली बात
    • खनिज संपदा का समुचित उपयोग कर छत्तीसगढ़ को देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनाएंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • निर्माण श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का संबल, 54 हजार से अधिक परिवारों को मिली सहायता
    • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
    • राज्योत्सव हमारी सांस्कृतिक अस्मिता, गौरवशाली विरासत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प का प्रतीक: मंत्री दयालदास बघेल
    • लखपति दीदी अश्वनी राजवाड़े की सफलता: बिहान योजना ने बदली तस्वीर, ढाई एकड़ में खीरे की खेती से लिखी तरक्की की इबारत
    • मुख्यमंत्री साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
    • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव- नवा रायपुर में राज्योत्सव की धूम
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » राज्य निर्माण के प्रणेता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान अविस्मरणीय- विधायक किरण देव
    बस्तर

    राज्य निर्माण के प्रणेता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान अविस्मरणीय- विधायक किरण देव

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 3, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    सशक्त नारी, युवा उड़ान के संकल्प के साथ जगदलपुर में गूंजा विकास का शंखनाद

    खबर वर्ल्ड न्यूज-जगदलपुर।छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर बस्तर जिले के जिला मुख्यालय जगदलपुर में सशक्त नारी, युवा उड़ान की केंद्रीय थीम पर जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 का आयोजन हुआ। इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम नागरिकों ने मिलकर बस्तर को संघर्ष के दौर से बाहर निकालकर स्थायी समृद्धि की ओर ले जाने का दृढ़ संकल्प दोहराया। समारोह के शुभारंभ में जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने राज्य निर्माण के प्रणेता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी का स्मरण करते हुए कहा कि बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ वासियों के सरल स्वभाव और जनभावनाओं का सम्मान करते हुए बिना किसी बड़े संघर्ष के इस राज्य की सौगात दी थी।
    विधायक देव ने प्रदेश के विकास को रेखांकित करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने अपने वादे के अनुरूप 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की व्यवस्था की है, वहीं ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक माताओं-बहनों के बैंक खातों में हर माह 1000 रुपए भेजकर उन्हें आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है। युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए जगदलपुर में 24 घंटे संचालित होने वाली नालंदा परिसर जैसी आधुनिक अध्ययन सुविधाएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में युवाओं के लिए सहायक साबित होगी। इसके साथ ही धुरवा जनजाति बहुल क्षेत्र धुड़मारास के हेरिटेज विलेज चयन, होम-स्टे और पर्यटन कॉरिडोर के विकास से स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए द्वार खुल रहे हैं।
    राज्योत्सव समारोह को संबोधित करते हुए नगर पालिक निगम जगदलपुर के महापौर संजय पाण्डे ने नारी शक्ति और युवा ऊर्जा को नए बस्तर के निर्माण का सबसे सशक्त आधार बताया। उन्होंने कहा कि दशकों तक माओवाद हिंसा का दंश झेलने वाला यह अंचल अब पूरी तरह भयमुक्त होकर शांति और विकास के नए आयाम की ओर अग्रसर है। आज बस्तर की बेटियां देश की सीमाओं की रक्षा से लेकर खेल के मैदानों, नवाचार, स्टार्टअप और डिजिटल इंडिया के मंचों पर तिरंगे का मान बढ़ा रही हैं। महापौर ने रेखांकित किया कि बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम जैसी पहलों ने स्थानीय प्रतिभाओं को नई पहचान दी है, जिससे आज का युवा नौकरी तलाशने वाले के स्थान पर अपने कौशल और तकनीक के बल पर रोजगार प्रदाता बनकर उभर रहा है।
    बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिले की विकास यात्रा को रेखांकित करते बताया कि सुरक्षा बलों के सर्वोच्च बलिदान और जनसहयोग के फलस्वरूप 31 मार्च 2026 को बस्तर क्षेत्र का माओवाद मुक्त होना एक ऐतिहासिक मोड़ साबित हुआ है, जिसके बाद प्रशासन का पूरा ध्यान शांति और त्वरित विकास में बदलने पर केंद्रित है। उन्होंने जिले की प्रगति की जानकारी प्रदान की।
    उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत लगभग 8,700 करोड़ रुपए की लागत से अंदरूनी क्षेत्रों तक सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। गीदम-भोपालपटनम फोरलेन कॉरिडोर और अंतागढ़-जगदलपुर रेल परियोजना पर कार्य तेज गति से जारी है, जबकि राजधानी रायपुर और हैदराबाद के लिए नियमित हवाई सेवाएं क्षेत्र को नई गति दे रही हैं। इसके अलावा बस्तर मावा अभियान, पूना नर्कोम, 10,000 से अधिक देवगुड़ी व मातागुड़ी स्थलों का संरक्षण और मेडिकल कॉलेज व सुपर स्पेशलिटी अस्पताल जैसी अधोसंरचनाएं बस्तर में जनमानस के जीवन स्तर को लगातार उन्नत कर रही हैं। साथ ही देऊरगांव एवं मटनार सिचांई परियोजना से बस्तर में कृषि को एक नई दिशा मिलेगी। वर्ष 2031 तक बस्तर के प्रत्येक गांव को सड़क, बिजली, शुद्ध पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल सेवाओं से परिपूर्ण कर इसे पूर्णतः विकसित अंचल बनाने का संकल्प दोहराया।
    इस दौरान समारोह में अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कर आम जनता से जनहितकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, भूमि स्वामित्व दस्तावेज सहित अन्य सहायता प्रदान की गई। वहीं बस्तर की आराध्य देवी मां दन्तेश्वरी के दर्शन हेतु जाने वाले श्रद्धालुओं हेतु संचालित पदयात्री सेवा केन्द्र में विभिन्न व्यवस्था सुनिश्चित करने वाले समाजसेवी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अलावा गणमान्य नागरिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों तथा पारम्परिक लोक कलाकरों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया।
    इस अवसर पर नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि और कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, आईजी बद्रीनारायण मीणा, जिला पंचायत सीईओ तन्मय खन्ना समेत जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    बस्तर के लोहारमुड़ा में सरकारी सेवा और निजी प्रैक्टिस का खेल: डॉक्टर पिता और RHO बेटी की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल

    November 3, 2026

    नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजाले की ओर बढ़ रहा बीजापुर- मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

    November 3, 2026

    दंतेवाड़ा राज्योत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और विकास की झलक

    November 3, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    रायपुर

    महादेव ऐप विवाद: सौरभ चंद्राकर के समर्थन में उतरे अमित जोगी, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कही चौंकाने वाली बात

    By Khabar WorldNovember 3, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी इन दिनों सोशल मीडिया…

    खनिज संपदा का समुचित उपयोग कर छत्तीसगढ़ को देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनाएंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 3, 2026

    निर्माण श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का संबल, 54 हजार से अधिक परिवारों को मिली सहायता

    November 3, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

    November 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    महादेव ऐप विवाद: सौरभ चंद्राकर के समर्थन में उतरे अमित जोगी, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कही चौंकाने वाली बात

    November 3, 2026

    खनिज संपदा का समुचित उपयोग कर छत्तीसगढ़ को देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनाएंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 3, 2026

    निर्माण श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का संबल, 54 हजार से अधिक परिवारों को मिली सहायता

    November 3, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

    November 3, 2026

    राज्योत्सव हमारी सांस्कृतिक अस्मिता, गौरवशाली विरासत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प का प्रतीक: मंत्री दयालदास बघेल

    November 3, 2026

    लखपति दीदी अश्वनी राजवाड़े की सफलता: बिहान योजना ने बदली तस्वीर, ढाई एकड़ में खीरे की खेती से लिखी तरक्की की इबारत

    November 3, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.