नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट और डोमेस्टिक क्रिकेट से भी संन्यास का ऐलान कर दिया है। मैक्सवेल ने अपने 14 साल लंबे करियर में ऑस्ट्रेलिया के लिए 286 मैच खेले। उन्होंने लिस्ट-ए और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है। हालांकि टी20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट में खेलते रहेंगे।
मैक्सवेल ने पिछले साल जून में ODI क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन टी20 टीम के लिए उपलब्ध रहे थे। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए 2026 टी20 वर्ल्ड कप भी खेले। मैक्सवेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि 2028 में ओलंपिक्स और वर्ल्ड कप भी है, ऐसे में शायद ऑस्ट्रेलिया को युवा और जोशीली टीम की जरूरत होगी और अगले कुछ महीने टीम तैयार करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण होंगे।
द फाइनल वर्ड पॉडकास्ट पर ग्लेन मैक्सवेल ने कहा, “मैं चाहता था कि मुझे MCG पर अपना रिटायरमेंट मैच खेलने का अवसर मिले, लेकिन मैं अच्छे से समझता हूं कि मैनेजमेंट किस दिशा में आगे बढ़ रहा है। ओलंपिक्स आ रहा है, इसलिए मेरी नजर में अगले 12 से 24 महीनों के अंतराल में कई सारे बदलाव होंगे।”
जीते 3 वर्ल्ड कप
ग्लेन मैक्सवेल ने अपने ऐतिहासिक करियर में 2015 और 2023 में दो बार वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता। इसके अलावा वह 2021 में ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का भी हिस्सा रहे। अपने 286 मैचों के अंतर्राष्ट्रीय करियर में उन्होंने तीनों फॉर्मेट में 286 मैच खेलकर 7226 रन बनाए और गेंदबाजी में 136 विकेट भी लिए।
कठिन था फैसला
मैक्सवेल ने कहा कि विक्टोरिया के लिए खेले आखिरी वनडे मैच के बाद साथी खिलाड़ियों को रिटायरमेंट के बारे में बताना उम्मीद से ज्यादा अधिक कठिन रहा। उन्होंने आगे कहा, “अब समय आ गया है कि मैं अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान दूं जिससे अपने करियर के आखिरी कुछ टूर्नामेंट्स में खेल सकूं।”
ऑस्ट्रेलिया का यह दिग्गज ऑलराउंडर टी20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट से रिटायर नहीं हुआ है। वे BBL 2026-27 में मेलबर्न स्टार्स के लिए उपलब्ध रहेंगे और शायद उन्हें कॉन्ट्रैक्ट एक्सटेंशन भी मिल सकता है।
Trending
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 36 विभूतियों एवं संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित
- राज्य स्थापना के 26 वर्ष : नए छत्तीसगढ़ की सशक्त होती तस्वीर, दशा और दिशा
- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- राज्योत्सव परिसर में कृषि विभाग की प्रदर्शनी में किसानों को मिल रही खेती से जुड़ी जानकारियां
- अटल जी के सपनों से विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प तक, संस्कृति, स्वाभिमान और विकास की गौरवशाली यात्रा- मंत्री राजेश अग्रवाल
- अंग्रेजी में संवाद की झिझक होगी दूर, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे छत्तीसगढ़ के युवा
- ढोकरा कला देखकर अभिभूत हुए जनमानस, लकड़ी और धातु में जीवंत हो रही बस्तर की संस्कृति
- एनआईटी रायपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में 1,364 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां


