खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान के असर से नवंबर के महीने में बारिश का दौर जारी है। अर्नब के बाद अब बंगाल की खाड़ी से उठा नया साइक्लोन मुरासु (Cyclone Murasu) मंगलवार तड़के आंध्रप्रदेश के दक्षिणी तट से टकरा गया। लैंडफॉल की प्रकिया शुरू हो गई है। प्रदेश के कई इलाकों में इसका असर देखने को मिलेगा। आज (3 नवंबर) को दक्षिणी और मध्य हिस्सों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बस्तर में इसका सबसे अधिक प्रभाव रह सकता है। मौसम विभाग ने 6 नवंबर तक बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक, 3 नवंबर को रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहेगा। शहर में एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, चक्रवात के समुद्र तट की ओर बढ़ने के दौरान बस्तर समेत मध्य छत्तीसगढ़ में इसका प्रभाव नजर आने लगा था। चक्रवात सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात समुद्री सीमा पार कर जमीनी सतह पर पहुंच गया। इसका सबसे ज्यादा असर बस्तर संभाग में देखने को मिल सकता है। बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर जिले में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा बस्तर संभाग के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। चक्रवात का प्रभाव मध्य छत्तीसगढ़ में भी रहने का अनुमान है। यहां आसमान में बादल छाए रहने के साथ एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर में भी सोमवार को बादलों के रूप में इसका असर दिखाई दिया।
मौसम विभाग ने 3 और 4 नवंबर को छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।
आज प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में भी प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल


