खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त का उपहार मिलेगा। राज्योत्सव के समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महिलाओं के बैंक खातों में सहायता राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के तहत प्रदेश की 67 लाख 40 हजार 410 महिलाओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से 632 करोड़ 63 लाख 67 हजार 750 रुपये भेजे जाएंगे। वहीं, नियद नेल्ला नार कैंप क्षेत्र की 6,908 महिलाओं को योजना की 13वीं किस्त मिलेगी। योजना के तहत अब तक 32 किस्तों में महिलाओं को कुल 20,717.87 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। 33वीं किस्त जारी होने के बाद यह राशि बढ़कर 21,350.50 करोड़ रुपये हो जाएगी।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल


