खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है। इस दौरान वह पार्टी के विधायकों, सांसदों, मंत्रियों और विभिन्न संस्थाओं के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगी। सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक भाजपा विधायकों के साथ संगठनात्मक चर्चा होगी। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्रदेश के सभी भाजपा सांसदों और दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक राज्य मंत्रिमंडल के मंत्रियों के साथ बैठक करेंगी।
दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक होगी। वहीं, शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक विचार परिवार के प्रमुख पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगी। स्मृति ईरानी के दो दिवसीय प्रवास के दौरान सरकार, संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय मजबूत करने पर जोर रहेगा।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


