नई दिल्ली। शनिवार को भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मैच में 4 विकेट से हरा दिया। बल्लेबाजी में तिलक वर्मा, नमन धीर और नीतीश कुमार रेड्डी ने जो मैच पलटा, उसके बलबूते टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड को हराते ही भारत टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 जीत दर्ज करने वाला पहला देश बन गया है। कमाल की बात यह है कि सबसे ज्यादा जीत के मामले में भारत के आसपास कोई दूसरा देश नहीं है।
दुनिया में अब तक सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाला देश पाकिस्तान है, लेकिन सबसे पहले जीत का दोहरा शतक भारत ने लगाया है। टीम इंडिया ने अब तक 300 टी20 मैच खेलकर 200 जीत दर्ज की हैं। सबसे ज्यादा जीत के मामले में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान है, जिसके खाते में अब तक 176 जीत आई हैं।
भारत ने जीते 200 मैच
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम ने अब तक 300 मैच खेलकर 200 जीत दर्ज की हैं। टीम इंडिया को 83 हार का सामना करना पड़ा है। बाकी 17 मुकाबलों में कुछ टाई रहे, कुछ का परिणाम नहीं निकल सका।
टीम इंडिया की 200वीं जीत पर नजर डालें तो शनिवार को खेले गए दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 180 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टॉप ऑर्डर बुरी तरह फेल हो गया था और देखते ही देखते 70 के स्कोर तक आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। टीम इंडिया की जीत की नींव तिलक वर्मा और नमन धीर ने रखी, जिनके बीच 42 रनों की बहुमूल्य पार्टनरशिप हुई। नमन धीर ने 17 गेंद में 31 रन बनाए।
उसके बाद तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने मिलकर नाबाद 69 रन जोड़े और टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित की। तिलक ने 51 रन बनाए, जबकि नीतीश 26 रन बनाकर नाबाद लौटे।
टी20 में सबसे ज्यादा जीतने वाले देश
200 जीत – भारत
176 जीत – पाकिस्तान
135 जीत – न्यूजीलैंड
129 जीत – दक्षिण अफ्रीका
128 जीत – इंग्लैंड
Trending
- कोरबा में धर्मांतरण को लेकर रातभर हंगामा: होटल में प्रार्थना सभा के दौरान बजरंग दल का बवाल, मारपीट के बाद पुलिस जांच शुरू
- कवर्धा में सनसनी: मनरेगा (जी राम जी योजना) की खुदाई के दौरान मिला नर कंकाल, साथ में थैला और चप्पल बरामद
- रायपुर प्रेस क्लब में सनसनीखेज वारदात: सदस्यता विवाद के चलते पलाश तिवारी ने की हवाई फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- करवाचौथ पर चांद न दिखे तो कैसे खोलें व्रत? जानिए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य के खास उपाय
- टीम इंडिया ने रचा इतिहास: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड को हराकर 200 जीत दर्ज करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी
- अंजीर के चमत्कारी स्वास्थ्य लाभ: महंगे सुपरफूड्स को छोड़िए, रसोई की इस खजाने से दूर करें कब्ज और कमज़ोरी
- प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचीं स्मृति ईरानी, सादगी और बैठकों से दिया बड़ा संदेश
- छत्तीसगढ़ में ठंड की दस्तक के बीच मंडराया चक्रवात का खतरा: 27 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी


