खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में तेजी से मौसम करवट ले रहा है। ठंड की दस्तक के बीच जोरदार बारिश की संभावनाएं बन रहीं हैं। अक्टूबर के अंतिम में चक्रवाती तूफान के कारण बारिश का नया दौर शुरू होने के आसार हैं। इससे सितंबर जैसी स्थिति बनने की आशंका ने चिंता बढ़ा दी है। 24-25 सितंबर को डीप डीप्रेशन के कारण प्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिला देखने को मिला था। नदी-नाले उफान पर आने के कारण कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति बन गई थी।
राजधानी में आज घूमने-फिरने के लिए मौसम सुहावना रहेगा। सुबह के वक्त हल्की ठंड के अहसास हो रहा है। 25 अक्टूबर को मौसम साफ रहने की मौसम विभाग ने आशंका जताई है। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और रात का पारा 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापामन बेमेतरा में 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कहीं भी उल्लेखनीय बारिश नहीं हुई। आज भी अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है,
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय कम दबाव का क्षेत्र 25 अक्टूबर तक गहरे अवदाब और 26 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 28 अक्टूबर के आसपास आंध्र प्रदेश के तट के करीब पहुंचने की संभावना है। इस दौरान आंध्रप्रदेश और ओडिशा में सबसे ज्यादा असर पड़ने की आशंका है। इसका प्रभाव छत्तीसगढ़ सहित मध्य और पूर्वी भारत के दूसरे राज्यों तक पहुंच सकता है। छत्तीसगढ़ में 27 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने और 28 से 30 अक्टूबर के बीच कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। रायपुर समेत मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भी भारी से अतिभारी बारिश की संभावना है।
प्रदेश में मौसम फिलहाल ड्राय है, लेकिन 2 दिनों के बाद बदलाव देखने को मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने दो दिन बाद कुछ स्थानों पर भारी बारिश, बादल गरजने-चमकने के साथ 40 से 50 किमी की तेज रफ्तार हवा चलने और बिजली गिरने की संभावना जताई है। ऐसे में किसानों की परेशानी बढ़ सकती है।
Trending
- रायपुर प्रेस क्लब में सनसनीखेज वारदात: सदस्यता विवाद के चलते पलाश तिवारी ने की हवाई फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- करवाचौथ पर चांद न दिखे तो कैसे खोलें व्रत? जानिए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य के खास उपाय
- टीम इंडिया ने रचा इतिहास: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड को हराकर 200 जीत दर्ज करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी
- अंजीर के चमत्कारी स्वास्थ्य लाभ: महंगे सुपरफूड्स को छोड़िए, रसोई की इस खजाने से दूर करें कब्ज और कमज़ोरी
- प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचीं स्मृति ईरानी, सादगी और बैठकों से दिया बड़ा संदेश
- छत्तीसगढ़ में ठंड की दस्तक के बीच मंडराया चक्रवात का खतरा: 27 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी
- छत्तीसगढ़ दौरे पर भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी: 2 दिवसीय प्रवास में बैठकों की मैराथन, कोर ग्रुप संग तय होगी आगामी रणनीति
- मुख्यमंत्री साय आज सुनेंगे ‘मन की बात’…


