Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में दिल दहला देने वाली घटना: तीन दिन से लापता 7 वर्षीय मासूम का शव झाड़ियों से बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    October 22, 2026

    युवा बड़े सपने देखें, अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की सेवा से जोड़ें : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    October 22, 2026

    संयुक्त जिला कार्यालय परिसर के 100 मीटर दायरे में धरना, जुलूस, प्रदर्शन पर प्रतिबंध, धारा 163 लागू

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • कोरबा में दिल दहला देने वाली घटना: तीन दिन से लापता 7 वर्षीय मासूम का शव झाड़ियों से बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
    • युवा बड़े सपने देखें, अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की सेवा से जोड़ें : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
    • संयुक्त जिला कार्यालय परिसर के 100 मीटर दायरे में धरना, जुलूस, प्रदर्शन पर प्रतिबंध, धारा 163 लागू
    • मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग में हुई बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति
    • कबीरधाम जिले में कृषि व्यवस्था का ऐतिहासिक विस्तार: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से बनीं प्रदेश में सबसे ज्यादा 48 नई सहकारी समितियां
    • अबूझमाड़ के मुहाने पर विकास की नई सुबह: जल जीवन मिशन ने बदली नारायणपुर के ग्राम कचोरा की तकदीर
    • कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के प्रति करें जागरूक: मोनिका सिंह
    बिलासपुर

    ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के प्रति करें जागरूक: मोनिका सिंह

    Khabar WorldBy Khabar WorldOctober 22, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वच्छ भारत मिशन की राज्य सलाहकार मोनिका ने ओडीएफ मॉडल ग्रामों का किया निरीक्षण

    ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों का लिया जायजा

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। गांवों को स्वच्छ, सुंदर और कचरा मुक्त बनाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत संचालित गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, रायपुर की राज्य सलाहकार मोनिका सिंह ने आज मुंगेली जिले के पथरिया जनपद पंचायत अंतर्गत ओडीएफ मॉडल ग्राम घुटिया, टिकैतपेंड्री, मोहभट्ठा-स और किरना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों की स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए गांवों को कचरा मुक्त बनाने के लिए सामुदायिक सहभागिता पर जोर दिया।
    निरीक्षण के दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के अंतर्गत लक्षित ग्रामों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई। स्वच्छग्राहियों को कचरे का चार श्रेणियों में वर्गीकरण करने की जानकारी दी गई। इनमें सूखा कचरा, गीला कचरा, सेनेटरी कचरा तथा विशेष देखभाल वाले इलेक्ट्रॉनिक कचरे को अलग-अलग रखने की प्रक्रिया समझाई गई। ग्रामीणों को बताया गया कि घरों से निकलने वाले कचरे को स्रोत पर ही अलग-अलग रखने से उसके उचित प्रबंधन और गांव को स्वच्छ बनाए रखने में मदद मिलती है। राज्य सलाहकार मोनिका सिंह ने घर-घर कचरा संग्रहण में संलग्न स्वच्छग्राही समूह के सदस्यों से संवाद कर उनके कार्यों और स्वच्छता संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने गांवों में नियमित कचरा संग्रहण, कचरे का पृथक्करण और स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
    ग्राम पंचायतों के सरपंचों, पंचों और सचिवों से कहा गया कि वे ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करें। जो लोग खुले में या निर्धारित स्थान के अतिरिक्त अन्य जगहों पर कचरा फेंकते हैं, उन्हें पहले विनम्रता से समझाकर जागरूक किया जाए। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई पर भी ध्यान दिया जाए। साथ ही, ग्रामीणों को स्वच्छता शुल्क के नियमित भुगतान के लिए प्रोत्साहित करने और कचरा प्रबंधन व्यवस्था में सामुदायिक सहयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान गांवों में निर्मित सामुदायिक शौचालयों की उपयोगिता पर भी चर्चा की गई। ग्रामीणों को इनका नियमित उपयोग करने, स्वच्छता बनाए रखने और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छता की स्थायी व्यवस्था के लिए केवल निर्माण कार्य पर्याप्त नहीं है, बल्कि सुविधाओं का नियमित उपयोग और रखरखाव भी आवश्यक है। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पथरिया, जिला समन्वयक, जनपद पंचायत की टीम, नोडल अधिकारी, सरपंच, पंचगण, सचिव, शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, बिहान समूह की महिलाएं, ग्रामीणजन और स्वच्छग्राही उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    कबीरधाम जिले में कृषि व्यवस्था का ऐतिहासिक विस्तार: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से बनीं प्रदेश में सबसे ज्यादा 48 नई सहकारी समितियां

    October 22, 2026

    स्वच्छ भारत मिशन से बदली ओमप्रकाश बंजारा की जिंदगी, घर में शौचालय बनने से मिली बड़ी राहत

    October 22, 2026

    बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना

    October 21, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,343
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में दिल दहला देने वाली घटना: तीन दिन से लापता 7 वर्षीय मासूम का शव झाड़ियों से बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    By Khabar WorldOctober 22, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन…

    युवा बड़े सपने देखें, अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की सेवा से जोड़ें : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    October 22, 2026

    संयुक्त जिला कार्यालय परिसर के 100 मीटर दायरे में धरना, जुलूस, प्रदर्शन पर प्रतिबंध, धारा 163 लागू

    October 22, 2026

    मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग में हुई बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक

    October 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    कोरबा में दिल दहला देने वाली घटना: तीन दिन से लापता 7 वर्षीय मासूम का शव झाड़ियों से बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    October 22, 2026

    युवा बड़े सपने देखें, अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की सेवा से जोड़ें : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    October 22, 2026

    संयुक्त जिला कार्यालय परिसर के 100 मीटर दायरे में धरना, जुलूस, प्रदर्शन पर प्रतिबंध, धारा 163 लागू

    October 22, 2026

    मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग में हुई बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक

    October 22, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

    October 22, 2026

    कबीरधाम जिले में कृषि व्यवस्था का ऐतिहासिक विस्तार: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से बनीं प्रदेश में सबसे ज्यादा 48 नई सहकारी समितियां

    October 22, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.