खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिन से लापता 7 साल की बच्ची की लाश रजगामार क्षेत्र के करीम पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में मिली है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई है। वहीं अनाचार की आशंका को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, 7 वर्षीय मृत बच्ची के पिता चार महीने पहले ही अपने परिवार के साथ मजदूरी करने के लिए रजगामार आए थे। इसी बीच 19 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे बच्ची घर के पास स्थित राशन दुकान से घरेलू उपयोग का सामान लेने के लिए निकली थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने बच्ची की तलाश शुरू की। परिजनों ने गांव और आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
बच्ची के लापता होने की सूचना मिलने के बाद बालको थाना क्षेत्र की रजगामार चौकी पुलिस ने तलाश शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और डॉग स्क्वायड की मदद से भी खोजबीन की। करीब तीन दिन बाद आज गुरुवार को बच्ची का शव करीम पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में मिला।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाया है। सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मौके पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौजूद हैं। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अनाचार की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल, पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
Trending
- कोरबा में दिल दहला देने वाली घटना: तीन दिन से लापता 7 वर्षीय मासूम का शव झाड़ियों से बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
- युवा बड़े सपने देखें, अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की सेवा से जोड़ें : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
- संयुक्त जिला कार्यालय परिसर के 100 मीटर दायरे में धरना, जुलूस, प्रदर्शन पर प्रतिबंध, धारा 163 लागू
- मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग में हुई बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति
- कबीरधाम जिले में कृषि व्यवस्था का ऐतिहासिक विस्तार: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से बनीं प्रदेश में सबसे ज्यादा 48 नई सहकारी समितियां
- अबूझमाड़ के मुहाने पर विकास की नई सुबह: जल जीवन मिशन ने बदली नारायणपुर के ग्राम कचोरा की तकदीर
- कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न


