खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी के हीरापुर इलाके में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। अमरनाथ इस्पात फैक्ट्री में रात में घुसे चोर गिरोह ने चौकीदार को बंधक बनाकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया है।
मामला कबीर नगर थाना इलाके का है, जहां अमरनाथ इस्पात फैक्ट्री में रात करीबन डेढ़ बजे घुसे चोरों ने पहले चौकीदार को बांधकर बेदम पिटाई की, जिसके बाद करीब 800 किलो कॉपर वायर काटकर फरार हो गए। चोर कापर वायर के साथ फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे समेत डीवीआर भी लेकर फरार हो गए। चोरी किए गए वायर की कीमत करीब 10-12 लाख रुपए आंकी गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना करने के साथ अपनी जांच शुरू कर दी है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


