खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्रख्यात शिक्षाविद्, साहित्यकार, समाजसेवी और पंडित सुंदरलाल शर्मा राज्य अलंकरण से सम्मानित डॉ. सत्यभामा आडिल के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने डॉ. आडिल के निधन को प्रदेश के शैक्षणिक और साहित्यिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उनकी सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ. सत्यभामा आडिल के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने के लिए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


