खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आवागमन संबंधी कठिनाइयों को कम करने के लिए समाज कल्याण विभाग की योजनाएं मददगार बन रही हैं। रायगढ़ जिले के ग्राम बालगोमड़ा, ग्राम पंचायत उसरौद निवासी हिमेश कुमार पटेल को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से घर से बाहर आना-जाना और अपनी पढ़ाई जारी रखना पहले से आसान हुआ है।
समाज कल्याण विभाग, रायपुर द्वारा संचालित मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदाय योजना के अंतर्गत हिमेश कुमार पटेल, पिता होसराम पटेल को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। इससे पहले उन्हें आवागमन के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब वे अधिक स्वतंत्रता और आत्मविश्वास के साथ अपने दैनिक कार्यों तथा शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों में भाग ले सकेंगे।
हिमेश और उनके परिवार ने इस सहायता के लिए छत्तीसगढ़ शासन और समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार जताया है ।हिमेश कहते हैं कि मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उनके लिए केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा जारी रखने, दैनिक जीवन में सक्रिय भागीदारी और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण सहारा बनी है। समाज कल्याण विभाग की ऐसी पहल दिव्यांगजनों को सुविधाजनक जीवन और समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करा रही है।
Trending
- आंगन मिलन सेवा सूरजपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में सजी पोषण और खुशियों की चौपाल
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष देश के विकास और परिवर्तन की प्रेरक यात्रा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- मुंगेली में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न, 120 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
- बिलासपुर अपोलो में आयुष्मान इलाज: ‘सपनों का सौदा’ बंद करे सरकार, जारी हो स्पष्ट आदेश और तिथि- अंकित गौरहा
- मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से आसान हुई हिमेश की राह, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता को मिला संबल
- महतारी वंदन से संवर रहा बेटी का भविष्य, हर महीने मिलने वाली राशि सुकन्या समृद्धि में जमा कर रहीं शबनम
- कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर पशुओं को देख उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को लगाई फटकार
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा एक्शन: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी 3 साल के लिए ब्लैकलिस्ट, 4 साल से अटका था हेलीकॉप्टर का बीमा दावा


